आप तो जानते ही होंगे कि के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी धर्मपत्नी अनुष्का शर्मा का वृंदावन धाम से गहरा नाता जुडा हुआ है। ऐसे में वे एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में उनका आशीर्वाद लिया।

ऐसे में आश्रम पहुंचने के दौरान कीचड भरे रास्ते पर दोनों नंगे पैर चलते नजर आए। उनकी यह सादगी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। ऐसे में गुरु पूर्णिमा से ठीक पहले इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विराट-अनुष्का का सादगी भरा VIDEO हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट औऱ अनुष्का दोनों आश्रम परिसर से बाहर निकलते है। दोनों सादगी से अपनी कार की और आगे बढते है। इस दौरान रास्ते में मौजूद लोगों का उन्होंने 'राधे-राधे' कहकर अभिवादन भी किया। 

उनकी इस सादगी ने वृंदावनवासियों का दिल जीत लिया। कई लोग वीडियो भी लेते हुए नजर आए। ऐसे में वायरल हुए वीडियो को लोग सोशल मीडियो पर शेयर करते हुए उनकी विनम्रता की खूब तारीफ कर रहे है।

पिछले कई वर्षों में दोनों कई बार पहुंच चुके है वृंदावन आश्रम

विराट कोहली औऱ अनुष्का शर्मा अपने जीवन के निजी और अहम फैंसलों से पहले प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने आते रहते है। इससे पहले भी रोयल चैलेंजर्स बैंग्लोर को आईपीएल 2026 का खिताब जीताने के बाद दोनों ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए है। ऐसे में अब गुरुपूर्णिमा से पहले उनकी यह नई यात्रा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।

दोनों की आध्यात्मिक आस्था किसी से छिपी नहीं है। दोनों कई बार इस बात का जिक्र कर चुके है कि व्यस्त जीवन के बीच आध्यात्म, ध्यान औऱ शांत वातावरण उन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने में काफी मदद करता है। इसी वजह से अपना समय निकालकर वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर कुछ पल शांति के साथ बिताते है।