Commanwealth Games 2026 : बता दें कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार का दिन भारत का रहा। भारत ने 8 गोल्ड सहित कुल 16 मेडल जीते। इसमें सबसे बेहतरीन प्रदर्शन मुक्केबाजी का रहा, जहां 7 खिलाडियों ने गोल्ड मेडल जीते।

कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में मुक्केबाजी में ये भारत का अभी तक का सबसे ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा। शनिवार को दिन की शुरुआत ही गोल्ड से हुई, जो कि मुक्केबाज प्रीती पवार ने 54 किलोग्राम वर्ग में पहला गोल्ड दिलाकर किया। इसके बाद मेडल्स की झडी लग गई।

शनिवार को भारत ने कुल 16 मेडल जीते

भारत के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। कॉमनवेल्थ गेम्स में एक दिन में भारतीय द्धारा सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला दिन रहा। इसमें 7 गोल्ड मुक्केबाजों ने जीते, जिसमें 5 महिला मुक्केबाजों ने जीते। गोल्ड जीतने वाले पुरुष मुक्केबाज सचिन सिवाच औऱ अंकुश पंघाल रहे।

वहीं दिन का पहला गोल्ड प्रीती पवार औऱ दिन का आखिरी गोल्ड अंकुश पंघाल ने दिलाया। इसके अलावा सोमन राणा ने पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता। इस स्पर्धा में शुभमण जुयाल दूसरे स्थान पर रहे, उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। शनिवार के दिन के मेडल्स जीतने वालों के नाम नीचे विस्तार से है।

शनिवार को गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय 

1. प्रीती पवार (बॉक्सिंग) - विमेंस 54 किलोग्राम वर्ग
2. जैस्मीन लैंबोरिया (बॉक्सिंग) - विमेंस 57 किलोग्राम वर्ग
3. सोमन राणा (पैरा एथलेटिक्स) - मेस शॉट पुट F57
4. साक्षी चौधरी (बॉक्सिंग) - विमेंस 51 किलोग्राम वर्ग
5. प्रिया घंघास (बॉक्सिंग) - विमेंस 60 किलोग्राम वर्ग
6. अरुंधति चौधरी (बॉक्सिंग) - विमेंस 70 किलोग्राम वर्ग
7. सचिन सिवाच (बॉक्सिंग) - मेंस 60 किलोग्राम वर्ग
8. अंकुश पंघाल (बॉक्सिंग) - मेंस 80 किलोग्राम वर्ग

शनिवार को सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय

1. प्रवीण चित्रवेल (एथलेटिक्स) - मेंस ट्रिपल जंप
2. जदुमणि सिंह (बॉक्सिंग) - मेंस 55 किलोग्राम वर्ग
3. शुभम जुयाल (पैरा एथलेटिक्स) - मेंस शॉट पुट F57
4. लवलीना बोरगोहेन (बॉक्सिंग) - विमेंस 75 किलोग्राम वर्ग
5. नरेंद्र बेरवाल (बॉक्सिंग) - मेंस 90 किलोग्राम वर्ग

शनिवार को ब्रोंज मेडल जीतने वाले भारतीय

1. सेल्वा प्रभु (एथलेटिक्स) - मेंस ट्रिपल जंप
2. उन्नति शर्मा (जूडो) - विमेंस 63 किलोग्राम वर्ग
3. गुलवीर सिंह (एथलेटिक्स) - मेंस 5000 मीटर