AUSvsBAN Test : बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट मैदान में खेला गया। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से धूल चटाकर इतिहास रच दिया। 

दरअसल बांग्लादेश को आज जीत के लिए 57 रनों का टार्गेट मिला था, जिसे उसने चौथे दिन के दूसरे सेशन में आसानी से हासिल कर लिया। बांग्लादेश की जीत के हीरो तेज गेंदबाज हसन महमूद और ऑलराउंडर महेदी हसन मिराज रहे। महमूद ने इस मैच में कुल 9 विकेट झटके। वहीं मिराज ने 65 रन बनाने के साथ-साथ पांच विकेट भी लिए।

बांग्लादेश ने जीत दर्ज करके रच दिया इतिहास

बता दें कि बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में यह पहली टेस्ट जीत है। इससे पहले बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में 2 टेस्ट मैच खेले थे, उन दोनों में बांग्लादेश को हार का सामना करना पडा था। वे दोनों मुकाबले बांग्लादेश 2003 के दौरे पर खेले थे। बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को दूसरी बार पराजित किया है।

इससे पहले बांग्लादेश ने 2017 में मीरपुर टेस्ट में 20 रनों की जीत हासिल की थी। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब केवल 7 टेस्ट मैच खेले गए है। जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं बांग्लादेश ने दो मुकाबले जीते है।

काम नहीं आया कैमरन ग्रीन का शतक

टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी के स्कोर 161/4 से आगे खेलना शुरु किया। महेदी हसन मिराज ने पहले ही सेशन में 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ला दिया। लेकिन कैमरन ग्रीन क्रीज पर डटे रहे। ग्रीन ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 201 गेंदों में 104 रन बनाए।

इस दौरान मिचेल स्टार्क ने ग्रीन का साथ देने की कोशिश की। लेकिन तस्कीन अहमद ने स्टार्क को 18 रन पर आउट किया। कैमरन ग्रीन नौवें विकेट के रुप में आउट हुए। ग्रीन को हसन महमूद ने बोल्ड किया। इसके बाद नाथन लायन (15 रन) को महेदी हसन मिराज ने LBW आउट कर कंगारु टीम की पारी 284 रनों पर समटे दी।