Uttarakhand News : बता दें कि मुख्यमंत्री की पहल पर शुरु किए गए 'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्यभर से अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध एवं सुझाव पोर्टल पर जमा कर उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपना विजन शेयर किया है।

दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते 10 अगस्त को प्रदेशभर के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लगभग तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद करते हुए उनसे आह्वान किया था कि वे बताएं कि आने वाले वर्षों में अपने उत्तराखंड को किस रुप में देखना चाहते हैं।

इन 8 विषयों पर दिए सुझाव

विद्यार्थियों ने पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन एवं पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक सहित आठ प्रमुख विषयों पर अपने सुझाव और नए विचार प्रस्तुत किए है। खास बात यह है कि यह केवल निबंध नहीं, बल्कि उत्तराखंड की नई पीढी की आकांक्षाओं और भविष्य के प्रदेश को लेकर उनकी सोच का दस्तावेज बन रहे हैं।

146 आईडिया का किया जाएगा चयन

इस अभियान के अंतर्गत 140 श्रेष्ठ विचारों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सचिवों के साथ अपने विचारों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इन विद्यार्थियों के साथ स्वयं संवाद कर उनके विजन और अनुभवों को सुनेंगे। 

इसके साथ ही श्रेष्ठ विद्यार्थियों को करियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग और अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाने की भी व्यवस्था की गई है। पोर्टल पर निबंध जमा करने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है।

नई पीढी को राज्य के विकास के साथ जोडना है लक्ष्य

इस अभियान के संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि नई पीढी को सीधे राज्य की विकास प्रक्रिया और नीति-र्निमाण की सोच से जोडने की यह एक अभिनव पहल है।

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं। अगस्त निबंध जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई हैं।