Bank Holiday: अगर अगले हफ्ते आपको बैंक से जुडा कोई जरुरी काम है तो तारीख देखकर ही घर से निकलें। बता दें कि 24 औऱ 27 अगस्त को बैंक खुलेंगे, लेकिन इसके बाद 25 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहार और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई दिन बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी।

ऐसे में आपको कैश जमा करने, चेक से जुडे काम या अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य के लिए पहले से प्लान बनाना बेहतर होगा। हालांकि बैंक की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी। ATM, मोबाइल बैंकिंग औऱ नेट बैंकिंग के जरिए कई जरुरी काम किए जा सकते हैं।

25 अगस्त को इन शहरों में रहेंगे बैंक बंद

25 अगस्त को मिलाद-उन-नबी, फर्स्ट ओणाम और मिलाद-ए-शरीफ के कारण केरल में बैंक शाखाओं की छुट्टी रहेगी। हालांकि देश के बाकी हिस्सों में इस दिन बैंक सामान्य रुप से खुले रहेंगे।

26 अगस्त को कई राज्यों में बैंक की छुट्टी

26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद, बरावफात और मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देश के कई शहरों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। इसमें कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड औऱ छत्तीसगढ जैसे प्रमुख राज्य शामिल हैं। इस दिन बैंक की शाखाओं में जाकर होने वाले काम नहीं किए जा सकेंगे।

28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी

28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। जिसमें गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश औऱ केरल जैसे राज्य शामिल हैं। 

रक्षाबंधन होने की वजह से बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि पूरे देश में छुट्टी एक जैसी नहीं होगी। बैंक की छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं।

29 अगस्त को बैंक खुले रहेंगे

लगातार छुट्टियों के बीच 29 अगस्त, शनिवार को बैंक खुले रहेंगे। इसकी वजह यह है कि अगस्त 2026 में 29 तारीख इस महीने का पांचवां शनिवार है। RBI के नियमों के मुताबिक बैंक शाखाएं हर महीने सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहती हैं। इसके बाद 30 अगस्त, रविवार को देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।