CWG 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन ग्लासगो में हो रहा है।। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरेगोहेन ने ग्लासगो में एक रेस्टोरेंट में भारतीय नक्शे को लेकर आपत्ति जताई थी।
इस रेस्टोरेंट में भारत के जिस नक्शे का जिक्र हो रहा है, उसमें दक्षिण-पूर्वी के सभी राज्य गायब थे। इसमें कश्मीर को कटा हुआ दिखाया गया था। यह नक्शा रेस्टोरेंट का ऑफिशियल लोगो था और उसे नैपकिंस पर भी छपा हुआ था। इस विवाद को बढते देख रेस्टोरेंट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ वीडियो
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की सफलता के बाद जब भारतीय बॉक्सिंग टीम ग्लासगो स्थित 'मिस्टर सिंह इंडिया' नामक रेस्टोरेंट में अपनी जीत को सेलिब्रेट करने पहुंचा था। तब दिग्गज बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन की नजर नक्शे पर पडी।
उन्होंने देखा कि भारतीय नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्य गायब है औऱ कश्मीर का कुछ हिस्सा भी कटा हुआ है। इस पर लवलीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए भारतीय नक्शे को लेकर आपत्ति जताई थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।
रेस्टोरेंट का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिलीट
मामले को बढता देख 'मिस्टर सिंह इंडिया' रेस्टोरेंट ने अपना ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया है। बॉक्सर लवलीना द्धारा आपत्ति जताए जाने के बाद रेस्टोरेंट को जमकर निशाना बनाया गया था। जिसके बाद इंटरनेट ट्रोलिंग से बचने के लिए रेस्टोरेंट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया।
रेस्टोरेंट ने मांगी थी माफी
भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन असम से आती है। भारत के नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट का हिस्सा गायब होने पर उन्होंने खुद को बहुत ही आहत बताया। उन्होंने कहा कि जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, उसके कुछ समय बाद ही उस रेस्टोरेंट की और से माफी मांगी गई और कहा गया कि रेस्टोरेंट का लोगो बदल दिया जाएगा।

