Dehradun News : देहरादून शहर में बढती आपराधिक घटनाओं और देर रात युवाओं के हुडदंग को देखते हुए देहरादून पुलिस ने छात्र बाहुल्य क्षेत्रों में निगरानी और चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।
देहरादून पुलिस द्वारा रात के समय अनावश्यक रुप से घूमने वाले युवाओं और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
हालांकि रात के 10 बजे के बाद आम लोगों के घर से बाहर निकलने पर कोई सामान्य प्रतिबंध नहीं लगाया है। पुलिस का मुख्य ध्यान देर रात बेवजह घूमने वाले, नशा करके हुडदंग मचाने वाले और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने वालों पर हैं।
यूनिवर्सिटी में फायरिंग की घटना के बाद बढी निगरानी
हाल में ही SGRR यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने छात्र क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढाई हैं। पुलिस ने अपराध होने के बाद कार्रवाई करने के बजाए संवेदनशील इलाकों में पहले से निगरानी बढाने का फैसला किया है। इसी मामले में पुलिस ने प्रेमनगर समेत छात्र बाहुल्य इलाकों में देर रात मिडनाइट चेकिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं।
हॉस्टल और पीजी की भी जांच
एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रेमनगर क्षेत्र में कई हॉस्टल और पीजी की जांच की। इस दौरान पुलिस ने कमरों और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस के अनुसार जांच में चार हॉस्टलों में नियमों के उल्लंघन की स्थिति सामने आई। कुछ हॉस्टलों में एंट्री रजिस्टार की उचित व्यवस्था नहीं मिली, जबकि सुरक्षा से जुडे कुछ जरुरी इंतजाम भी पर्याप्त नहीं पाए गए। इस अभियान के दौरान देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
पुलिस ने युवाओं से की खास अपील
देहरादून पुलिस ने छात्रों और युवाओं से देर रात अनावश्यक रुप से सडकों पर घूमने से बचने की अपील की है। पुलिस ने नशे, हुडदंग या किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी हैं।

