Commandwealth Games 2026 : बता दें कि क़ॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन जूडो में भारतीय खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत में जूडो में अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है।

यह मेडल दिल्ली के रहने वाले हर्ष सिंह ने 60 किलोग्राम वर्ग में अपने नाम किया। उन्होंन ऑस्ट्रेलिया के कैट्ज जोशुआ को 10-0 से हरा रिया। उन्होंने यह शानदार जीत वाजा-अरी दांव के जरिए हासिल की।

अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीता जूडो में गोल्ड

हर्ष सिंह ने मेडल जीता है, जो कि जूडो में भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले भारत की अस्मिता डे ने 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था। वे जूडो में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाडी बनी थी। उन्होंने फाइनल मैच में कनाडा की हैदी क्वाश को हराया है।

मुकाबला तय समय पर 1-1 बराबरी रहने के बाद, खेल सडन डेथ (गोल्डम स्कोर) में गया। जहां अस्मिता डे ने पॉइंट बनाकर जीत हासिल की। उनके बाद अब हर्ष सिंह ने भी गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

जूडो में खत्म हुआ भारत का गोल्ड का सूखा

आप को जानकारी के लिए बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जूडो खिलाडियों को लंबे समय से एक बडी कामयाबी का इंतजार था। इससे पहले भारत के खिलाडी फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन वहां गोल्ड मेडल हाथ नहीं लगा। इससे पहले भारत के जुडो में 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते, लेकिन हर बार खिलाडी गोल्ड मेडल के करीब पहुंचकर चूक जाते थे।

ऐसे में भारत का यह सालों पुराना इंतजार अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने खत्म कर दिया। इन दोनों खिलाडियों ने अपने बेस्ट प्रदर्शन के दौरान भारत को जूडो में पहला ऐतिहासिक गोल्ड दिलाकर इतिहास रच दिया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को अब तक मिला पांचवां गोल्ड

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का 5वां गोल्ड मेडल है। वहीं भारत ने कुल 19 मेडल जीते है। इस जीत के साथ भारत पदक तालिका में 8वें स्थान पर आ गया है। भारत ने न्यूजीलैंड को पीछे छोड दिया है।