Who Is Gulveer Singh : बता दें कि अलीगढ जिले की अतरौली तहसील क्षेत्र के एक छोटे से गांव सिरसा से निकलकर नायब सूबेदार गुलवीर सिंह ने वह करके दिखाया, जो पहले किसी भी भारतीय नहीं कर पाया है।

दरअसल गुलवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 10000 मीटर दौड में रजत पदक जीतकर उन्होंने इस स्पर्धा में पदक पाकर पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया है। देश के लिए पदक जीतने पर धावक गुलवीर सिंह के गांव में ग्रामीणों ने मिठाईयां बाटकर एक दूसरे को बधाई दी है।

नायब सुबेदार गुलवीर सिंह ने भारत का नाम किया रोशन

प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ जिले की अतरौली तहसील के गांव सिरसा के गुलवीर सिंह भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 'द ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट' में नायब सूबेदार के पद पर तैनात है। भारतीय सेना की जिम्मेदारियों के साथ साथ गुलवीर सिंह ने खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया है।

पिछले कई वर्षों में नायब सुबेदार ने एशियन चैंपियनशिप और एशियन गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधिन्त्व कर चुके है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रही कॉमनवेल्थ गेम्स में 10000 मीटर की दौड में रजत पदक जीतकर देश और अलीगढ का नाम रोशन किया है।

खराब में भी गुलवीर ने नहीं मानी हार

बता दें कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में बारिश औऱ ठंडे मौसम के बीच हुई इस दौड में मुकाबला और कठिन हो गया था। विपरीत परिस्थिति होने के बावजूद गुलवीर ने अपना बेस्ट दिया और अंतिम चरण तक पदक की दौड में बने रहे। 

अंत में उन्होंने रजत पदक जीतकर भारत के लिए ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। गुलवीर इससे पहले भी भारतीय लंबी दूरी की दौड में वर्ष 2025 में 5000 मीटर दौड को 13 मिनिट से भी कम समय में पूरा करने वाले पहले भारतीय धावक बने थे।

वहीं इस साल स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष 10000 मीटर की दौड गुलवीर ने 27 मिनिट 49.78 सेकंड में तय की है। भारतीय एथ्लेट्स अब लंबी दूरी की स्पर्धाओं में विश्व स्तर अपनी मजबूत पहचान बना रहे है।