Uttarkashi news updates: उत्तरकाशी जनपद की आज की सुर्खियां व प्रमुख खबरें. उत्तरकाशी के कल्याणी में भूस्खलन जोन सक्रिय गया है वहीं जिले में एक और दुखद घटना घटी है, जहां वन विभाग में कार्यरत वन आरक्षी रोहन राहत जंगल की आग बुझाते वक्त झुलस गए।
लाइव Uttarkashi News LIVE: उत्तरकाशी जिले की आज की प्रमुख खबरें
Uttarkashi news updates: उत्तरकाशी जनपद की आज की सुर्खियां व प्रमुख खबरें. उत्तरकाशी के कल्याणी में भूस्खलन जोन सक्रिय गया है वहीं जिले में एक और दुखद घटना घटी …

उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, 24 वर्षीय युवक की मौत
उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में खालसी रोड पर एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 24 वर्षीय सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी सुमन पंवार घायल हो गया। दोनों युवक कार धुलवाकर लौट रहे थे। दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने घायल को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी स्थित जिला सभागार में आज टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।
बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सड़क, पेयजल, विद्युत, संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
उत्तरकाशी में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म
उत्तरकाशी के पुरोला के नजदीकी गांव से कक्षा 6 के 13 वर्षीय किशोर द्वारा चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय छात्रा के साथ खेल खेल में ही किशोरी को मंदिर के पिछले हिस्से में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब छात्रा का पिता काम से घर आया तथा लड़की को खून से लथपथ देखा।
पूछताछ में किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। हालत देखकर किशोरी को लेकर पिता उपजिला चिकित्सालय पुरोला लाया एवं पुलिस को सूचना दी।
पुरोला में नाबालिका से दुष्कर्म,
उत्तरकाशी के पुरोला में छठी कक्षा में पढनें वाले 13 वर्षीय किशोर ने चौथी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पूछताछ में किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। हालत देखकर किशोरी को लेकर पिता उपजिला चिकित्सालय पुरोला लाया एवं पुलिस को मामले की सूचना दी।
जंगलो की आग बुझाते-बुझाते झुलस गए वन आरक्षी रोहन
वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत सोहन सिंह रावत, जो ठड़ूग बीट में तैनात थे, जिनकी बीती रात वक्त वन अग्नि की चपेट में आने से मोत हो गई।




