Uttarkashi News: उत्तराखंड में जंगली जानवरों और मानव संघर्ष बढ़ते जा रहा है। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के खट्टूखाल गांव में कक्षा 12वीं की छात्रा रिशिता खेतों में काम कर रही थी कि गुलदार ने रिशिता पर हमला कर दिया।
उत्तराखंड में बढ़ता वन्यजीव आतंक
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों खासकर गुलदार और भालू का आतंक बढ़ते जा रहा है। बमुश्किल ही ऐसा कोई दिन होगा जब जंगली जानवरों के इंसानों पर हमले की खबर ना आती है।
उत्तरकाशी में खेतों में काम कर रही युवती पर गुलदार का हमला
उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के खट्टूखाल गांव में कक्षा 12वीं की छात्रा रिशिता खेतों में काम कर रही थी कि अचानक गुलदार ने रिशिता पर हमला कर दिया। इससे पहले रिशिता कुछ समझ पाती गुलदार ने उसे दबोच लिया। गनीमत रही कि रिशिता की मां आस-पास ही मौजूद थी तो बिना डरे रिशिता की मां ने गुलदार पर दरांती से तब तक हमला करती रही जब तक कि गुलदार ने रिशिता को छोड़ ना दिया।
