Uttarkashi News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को भुकंप के झटके महसूस हुए। सूचना मिलते ही राज्य आपातकालीन विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गए। जिसके बाद सभी तहसीलों और थानों से हानि की जानकारी जुटाई गई।
उत्तरकाशी के भटवाड़ी में महसूस किए गए भुकंप के झटके
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में भुकंप केवल भटवाड़ी तहसील में ही महसूस किया गया। जिले के अन्य क्षेत्रों में किसी प्रकार के भुकंप के झटको की सूचना सामने नहीं आई है। राहत की बात यह है कि भूकंप से कहीं से भी नुकसान की खबरें सामने नहीं आई।
उत्तरकाशी जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि भुकंप की दृष्टि से उत्तराखंड संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।





