SLCXI vs IND : हमने मोहम्मद सिराज को कई बार गेंद से कहर बरपाते हुए देखा है, लेकिन आज श्रीलंका के सामने उन्होंने अपने बल्ले से ऐसा कहर मचाया कि विपक्षी श्रीलंका की टीम के खिलाडी भी हैरान रह गए।

मैच खत्म होने के बाद मोहम्मद सिराज के बैट लेकर श्रीलंका के खिलाडियों ने चेक भी किया। दरअसल आखिरी ओवर में भारत को 16 रन चाहिए थे, ऐसे में सिराज ने छक्कों की हैट्रिक लगाकर मैच जीता दिया।

भारत-श्रीलंका प्रैक्टिस मैच का रहा ये हाल

बता दें कि श्रीलंका इलेवन के खिलाफ कोलंबो में खेले गए वार्म-अप मैच के तीसरे और आखिरी दिन श्रीलंका ने अपनी पारी 200/6 पर घोषित कर दी। पहली पारी में 6 रनों से पिछडी भारतीय टीम को जीतने के लिए 207 रन बनाने थे।

ऐसे में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतकीय साझेदारी शुरुआत की। ऐसे में भारत जीत की ओर आगे बढ़ रहा था, लेकिन आखिरी औवरों में लगने लगा कि यह मैच शायद ड्रा पर ही समाप्त हो जाएगा। 1 ओवर बाकी था और जीतने के लिए 16 रन चाहिए थे। फिर मोहम्मद सिराज ने अपने बल्ले से कमाल दिखाया।

सिराज ने बल्ले से किया धमाकेदार प्रदर्शन

बता दें कि अंतिम ओवर में भारत को 16 रन चाहिए थे। ऐसे में अंतिम ओवर श्रीलंका के नुवंता ने डाला। सिराज ने पहली गेंद अपना पैर हटाकर काऊ कॉर्नर के ऊपर से शानदार छक्का मारा। दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ पर थी, सिराज ने इस पर भी छक्का जड दिया। तीसरी गेंद पर सिराज ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाकर भारत को यह वार्म-अप मैच 6 विकेट से जिता दिया।

मैच खत्म होने के बाद श्रीलंकाई खिलाडियों ने चेक किया बैट

मैच खत्म होने के बाद जब सिराज श्रीलंका के खिलाडियों से हाथ मिलाने पहुंचे, तब उन्होंने सिराज का बैट ले लिया औऱ उसे मजाक में चेक  करने लगे। वह भी हैरान थे कि आखिर सिराज के बैट में इतनी ताकत कहां से आई कि वह एक प्रोपर बल्लेबाज की तरह शॉट लगाने लगे।

बता दें कि मोहम्मद सिराज ने 15 गेंदों में 32 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 1 चौका लगाया। इससे पहले दूसरे दिन के आखिरी ओवर में गूरनूर बरार ने भी ताबडतोड बल्लेबाजी की थी। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से शुरु होगा, जो कि गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।