Rishabh Pant Appeals To CM : दरअसल भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है। ऐसे में उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में आ गई है। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एक खास गुहार लगाई है।
बता दें कि ऋषभ पंत ने शुक्रवार को रात 12.46 बजे एक्स पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने उत्तराखंड में अपना बेस और घर बनाने की इच्छा व्यक्त की। लेकिन जमीन खरीदने की कोशिश में उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
अपना बेस दिल्ली से शिफ्ट करना चाहता हूं - ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे लंबे समय से उत्तराखंड में जमीन खरीदकर अपना बेस दिल्ली से शिफ्ट करने की कोशिश कर रहे है। उनके मुताबिक उन्हें बडी और सुविधाजनक जगह नहीं मिल पा रही है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से जमीन खरीदने के प्रोसेस में मदद करने की अपील की है।
पंत ने लिखा है कि जमीन हासिल करने को लेकर पिछले कुछ समय से स्थिति उनके लिए काफी ज्यादा मु्श्किल हो गई है और वहीं प्रोसेस में भी स्पष्टता की कमी महसूस हो रही है
वहीं ऋषभ पंत ने आगे बताया कि वह पिछले तीन साल से जमीन मिलने का इंतजार कर रहे है। वहीं मैं अपने मूल स्थान पर वापस लौटना चाहता हूं और अपने राज्य उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहता हूं।
ऋषभ पंत का उत्तराखंड से है पुराना नाता
बता दें कि ऋषभ पंत का परिवार मूल रुप से उत्तराखंड से है औऱ पंत कई मौकों पर राज्य के प्रति अपना लगाव भी जाहिर कर चुके है। वहीं अब उन्होंने सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने में मदद मांगी है।
ऋषभ पंत की पोस्ट पर आया सीएम धामी का रिएक्शन
ऋषभ पंत की पोस्ट के बाद सीएम धामी का रिएक्शन आया और उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि, 'प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव है। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों के जरिए देश-दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है।

