Women Reservation Bill : आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर से सीधा हमला बोल दिया है। बीजेपी ने सवाल करके कहा है कि वह सच में महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के पक्ष में है तो इसका समर्थन क्यों नहीं कर रहे है?
बीजेपी ने लगाया कांग्रेस पर आरोप
बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर 'दोहरा रवैया' अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस के सहयोगी दलों पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे इसके लागू होने में बाधा डाल रहे है।
महिलाओं का आरक्षण रोकने के लिए कांग्रेस ढूंढ रही बहाने
बीजेपी सांसद ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कानून बनाया। अब इसे जल्द लागू करने औऱ अमल में लाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे है, लेकिन कांग्रेस इसे लागू न होने के लिए अलग-अलग बहाने ढूंढ रही है।'
अगर राहुल गांधी पक्ष में है तो क्यों कर रहे है विरोध?
बता दें कि राज्यसभा सदस्य ने सवाल किया कि अगर राहुल गांधी वास्तव में महिला आरक्षण के पक्ष में है तो वह इसके लागू किए जाने का समर्थन क्यों नहीं कर रहे है? उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल नारे नहीं, बल्कि अधिकार और प्रतिनिधित्व चाहिए। कांग्रेस को अब अपना दोहरा रवैया छोडकर महिला सशक्तिकरण की राह में बाधा डालना बंध करना चाहिए।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जताई उम्मीद
बीजेपी और कांग्रेस के बीच शनिवार को महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को लेकर जुबानी जंग छिड गई। वहीं आरोप-प्रत्यारोप तब शुरु हुआ जब राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता, जब तक उसकी महिलाएं खुलकर बात नहीं कर सकती।
इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे 'स्पष्ट रुप से बदला हुआ रुख' बताया और उम्मीद जताई कि विपक्षी दल प्रस्तावित कानूनों का समर्थन करेगा।

