Remarks on PM Modi : आपको बता दें कि राहुल गांधी की प्रधानमंत्री औऱ बीजेपी-आरएसएस को लेकर की गई तीखी टिप्पणियों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। 

दरअसल राहुल गांधी ने के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधा था। इसके बाद से बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी की भाषा और उनके बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'आज राहुल गांधी ने  प्रधानमंत्री मोदी पर संस्कारहीन, अश्लील और अभद्र बयान दिए है। लोकतंत्र में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और विपक्ष को सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने के साथ सकारात्मक विकल्प भी देना चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'एक तरफ मोदीजी वैश्विक नेतृत्व और आर्थिक दृष्टिकोण है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी की मीम, मिमिक्री और अभद्र बयानबाजी है।'

बोले - भारतीय राजनीति की मर्यादा पर कलंक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, 'राहुल गांधी की भाषा दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। देश के प्रधानमंत्री के लिए इस स्तर की भाषा का इस्तेमाल किसी भी सभ्य राजनीतिक संस्कृति में स्वीकार्य नहीं होता। जनता नेताओं के शब्दों के साथ-साथ उनके संस्कारों और सोच को भी देखती है।'

प्रहलाद जोशी ने कहा - परिपक्व नेता की जरुरत

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि, 'भारत चलाने के लिए परिपक्व नेतृत्व की जरुरत है। नौसिखिया नाटकीयता की नहीं। लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को जोकर कहना राहुल गांधी की राजनीतिक अपरिपक्वता को दिखाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनने वाले करोडों मतदाताओं का इससे अपमान होता है।'

गजेंद्र शेखावत बोले - राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, 'उनके पिता, दादी और परदादा प्रधानमंत्री रहे, लेकिन वह जानते है कि वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। उम्र के साथ उनकी हताशा बढ रही है।'