CJP Workers Jaipur Clash : बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरु इलाके में रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी अपने 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता गांव के सरकारी स्कूल की हालत देखने गए थे। जहां ग्रामीणों ने उन्हें खदेड दिया।
ऐसे में CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उनकी टीम के साथियों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की औऱ गाडियों के शीशे तोड दिए।
आशुतोष रांका ने खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी
बता दें कि रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में उस समय हंगामा हुआ जब CJP के कार्यकर्ता स्कूल की हालत देखने वहां पहुंचे। गांव वालों ने विरोध करके उन्हें भगा दिया।
इसके बाद आशुतोष रांका वहां पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया औऱ धक्का-मुक्की शुरु हुई। फिर ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी और उन्हें गांव में दौड़ाया, साथ ही गाडियों के शीशे भी तोड दिए।
कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी पर आया आशुतोष का रिएक्शन
कार्यकर्ताओं से बदसलूकी के बाद सोशल मीडिया पर आशुतोष ने आरोप लगाया कि गांव पहुंचे लोग असल में ग्रामीण नहीं, बल्कि भाजपा के बुलाए हुए लोग थे। जिनका सरगना कमल प्रधान गरीबों की जमीन पर कब्जा करने का काम करता है। रांका ने कहा कि उनकी टीम के जो साथी पहले से मौजूद थे, उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की।
फिलहाल पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं ग्रामीण CJP के खिलाफ धरने पर डटे हुए है। पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत दिपके ने लिखा, 'आशुतोष पर बीजेपी के गुंडों ने राजस्थान में हमला किया है। राजस्थान पुलिस ने ऐसा करने दिया है।'

