Vande Mataram Controversy : आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन मुख्यालय में 'वंदे मातरम' गीत पर सोनिया गांधी के कथित इशारों को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने इसके बचाव में कहा है कि सोनिया गांधी वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी की व्यवस्था कर रही ही थीं। उनका राष्ट्रगीत का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।

वायरल वीडियो पर मचा बवाल

बता दें कि सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद पूरा 'वंदे मातरम' गीत नहीं बजा। वीडियो में सोनिया गांधी वंदे मातरम के दौरान बीच में कुछ इशारे कर रही थीं। उनके पास पार्टी अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खरगे भी खडे दिखे। इस दौरान वहां भी मौजूद थे।

क्या सोनिया गांधी ने वंदे मातरम को रोकने के लिए किया था इशारा?

इस पूरे मामले को लेकर अब राजनीति गर्मा गई है। ऐसे में कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में पहले से 'वंदे मातरम' के दो छंद गाए जाते है। 

उनके मुताबिक इस बार भी छह छंद गाए गए है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का 'वंदे मातरम' से पुराना जुडाव रहा है औऱ स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही पार्टी के कार्यक्रमों में इसे गाया जाता रहा है।

लाल किले से भी पीएम मोदी द्वारा गाया गया पूरा वंदे मातरम

इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर भी वंदे मातरम के पूरे संस्करण का गायन चर्चा में रहा। प्रधानमंत्री के ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रगीत का गायन किया गया। वंदे मातरम भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुडा एक महत्वपूर्ण गीत रहा है और लंबे समय से राष्ट्रीय समारोहों में इसके चयनित छंदों का इस्तेमाल किया जाता है।