PM Modi's New Video : आप को बता दें कि कल रात को ठीक 12 बजे के पहले पीएम ने अपने इंस्टाग्राम पर छात्र प्रोटेस्ट को लेकर वीडियो बनाया था। ऐसे में 24 घंटे में दूसरी बार यानि आज एक बार फिर पीएम मोदी ने अपना वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

दरअसल पीएम मोदी ने इस वीडियो में कहा कि, "थैंक्यू फ्रैंड्स, कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको आपने जिस तरह से रिस्पॉंड किया औऱ मुझे सकारात्मक सुझाव दिए। उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। ऐसे में आप सब का प्यार बनाए रखे। हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुडता रहेगा। थैंक यू थैंक यू दोस्तों।"

कल के वीडियो में पेपर लीक को बताया था गंभीर मुद्दा

जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि पीएम मोदी ने कल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जो कि उनका छात्रों के साथ पहला सीधा संवाद का वीडियो था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं जानता हूं कि पेपर लीक एक मामूली विषय नहीं है। 

लाखों स्टुडट्ंस और अभिभावकों के लिए बहुत ही पीडादायक खबर है, इसलिए हमने पेपर लीक की घटना में पिछले ढाई महीनों में अनेक कदम उठाएं है। जिनमें हमने गुनहगारों को पकड कर जेल में डाला है।

तत्काल में परीक्षा लेना काफी जरुरी था - प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कल के वीडियो संवाद में छात्रों से बात करते हुए कहा था कि, हमारी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी कि स्टुडंट्स का एक वर्ष बर्बाद ना हो। इसलिए तत्काल परीक्षा लेना काफी जरुरी था।

ऐसे में हमने हमारी पूरी शक्ति का प्रयोग करके कम से कम समय में करीब 22 लाख स्टुडंट्स के एग्जाम करवाए और अभी 5-6 दिन पहले यानि 19 तारीख को उस एग्जाम का परिणाम भी घोषित हो गया।