Video Message : बता दें कि इन दिनों पेपर लीक मामले पर जंतर-मंतर खूब जोरों-शोंरो से प्रोटेस्ट चल रहा है। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देर रात अपने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने पेपर लीक को एक गंभीर मुद्दा बताया वहीं पेपर लीक करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
पीएम मोदी ने वीडियो माध्यम से दिया ये संदेश
प्रधानमंत्री ने रात करीब 12 बजे यह वीडियो अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, 'फ्रेंड्स पेपर लीक कोई मामूल विषय नहीं है। इससे लाखों छात्राओं और उनके अभिभावकों को काफी पीडा होती है। पिछले ढाई महीनों में पेपर लीक घटनाओं के बाद सरकार ने खास कदम उठाए है और दोषियों की गिरफ्तारी करके उन्हें जेल भी भेज दिया गया है।'
आगे उन्होंने कहा कि, 'फिलहाल सरकार की सबसे बडी जिम्मेदारी यही थी कि छात्राओं का एक साल बर्बाद ना हो। इसलिए कम से कम समय में 22 लाख छात्राओं की परीक्षा कराने की व्यवस्था की गई और करीब 6 दिन पहले यानी 19 जुलाई को इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।'
पीएम मोदी ने कहा- 'फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी केस की सुनवाई'
प्रधानमंत्री ने पेपर लीक मामले पर आगे कहा कि, 'सरकार केवल इतनी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होगी। आज उन्होंने संबंधित विभागों को इस मामले के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश भी दिए थे। विभाग इसके लिए लगातार मेहनत करके इसका मसौदा तैयार करके उन्हें सौंप दिया है।'
इस बारे में उन्होंने कहा कि, 'फास्ट ट्रैक कोर्ट के साथ दोषियों के लिए कडी सजा का प्रावधान किया गया है। जिसके लिए शुक्रवार को संसद में चर्चा होगी औऱ मंत्रियों के सुझाव के लिए इसे अंतिम रुप दिया जाएगा।'

