Uttarkashi News: उत्तरकाशी जिले में हर्षिल में वाहन चालक और पुलिसकर्मी विवाद को लेकर एसपी उत्तरकाशी ने जांच के आदेश दिए हैं। 

गौरतलब है कि उत्तरकाशी जिले के हर्षिल में चेकिंग के दौरान वाहन चालक ने आरोप लगाया कि हर्षिल पुलिस के एसआई सुनील तोमर और अन्य पुलिसकर्मियों ने वाहन रोककर मारपीट की और वाहन से कूदने को उकसाया जिसपर वाहन चालक कूद गया। 

जिसके बाद भटवाड़ी टैक्सी यूनियन ने हर्षिल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चक्का जाम की घोषणा की। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मध्यस्थता की। जिसके बाद एसपी उत्तरकाशी और टैक्सी यूनियन के मध्य वार्ता की गई। एसपी उत्तरकाशी ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। जिसके बाद टैक्सी यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।