CJP Protest : जैसा कि आप जानते ही होंगे कि इन दिनों नीट पेपर लीक मुद्दे पर CJP (Cockroaches Janta Party) द्वारा बड़ी संख्या में आंदोलन जारी है। जंतर-मंतर पर भीड का बड़ा हुजुम आज भी उमडा हुआ है।
इसी बीच CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा है कि, "सोनम वांगचुक जी की भूख हडताल अब भी कायम है और जंतर-मंतर पर हमारा प्रदर्शन भी जारी रहेगा, आज हमारी जेपी नड्डा जी के साथ मुलाकात हुई, वह एक टाइम की बर्बादी थी, जिसमें हमारे चार घंटे बर्बाद हुए। सरकार को हम से यहीं आकर बात करनी पडेगी और जबतक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी को इस्तीफा नहीं आता, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।"
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ली घायलों की खबर
आपको पता होगा कि कल (20 जुलाई, 2026) को नीट पेपर लीक मुद्दे पर जंतर-मंतर पर आंदोलन हुआ था। देखते ही देखते ही इस आंदोलन ने अचानक से उग्र रुप धारण कर लिया। इसमें कई पुलिस और CJP कार्यकर्ताओं के बीच घर्षण की खबरें भी आई। ऐसे में कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट लगी। उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। आज केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने घायल हुए लोगों से मिलने के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज पहुँचे।
आंदोलन में करीब 120 पुलिसकर्मी भी हुए घायल - डीसीपी आनंद कुमार
बता दें कि पुलिस और CJP कार्यकर्ताओं के बीच हुए घर्षण में घायल हुए एडिशनल डीसीपी आनंद कुमार ने बताया कि, "करीब 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए है। उसमें हमारे कई सीनियर अधिकारी भी शामिल है। मेरे हाथ में भी चोट आई है। इस मामले की जांच चल रही है और FIR भी दर्ज की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम इस पहलू पर फिलहाल जांच कर रहे है, इसलिए इसकी जानकारी नहीं दे सकते।"
छात्रों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
आम आदमी पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर के माध्यम से छात्राओं की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर की भी शुरुआत की। जिसके जरिए उन्होंने बच्चों के साथ हुई बर्बरता के बारे में Legal और Medical Help करने के वादा किया।

