देहरादून

फोटो: देहरादून में घूमने की 6 सबसे अच्छी जगहें, हर यात्री को यहां एक बार जरूर जाना चाहिए

अगर आपके पास देहरादून घूमने के लिए सिर्फ एक या दो दिन हैं, तो इन 6 जगहों को पर जरुर जांए देखें। ये स्थान आपको यकीनन इस शहर की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और शांत जीवनशैली का सबसे अच्छा अनुभव देंगे।

देहरादून का नाम आते ही सबसे पहले पहाड़, हरियाली और सुकून भरा माहौल याद आता है। लेकिन इस शहर की असली खूबसूरती सिर्फ इसकी वादियों में नहीं, बल्कि उन जगहों में छिपी है जो हर यात्री को अलग अनुभव देती हैं। अगर आप पहली बार देहरादून आ रहे हैं या वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 6 जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

रॉबर्स केव (गुच्चूपानी)1/6

1. रॉबर्स केव (गुच्चूपानी): पानी के बीच चलने का अनोखा अनुभव

देहरादून की पहचान बन चुकी रॉबर्स केव ऐसी जगह है, जहां पहुंचते ही मौसम बदल सा जाता है। पहाड़ों के बीच बहता ठंडा पानी और प्राकृतिक गुफा इसे बाकी पर्यटन स्थलों से अलग बनाते हैं। यहां जूते उतारकर पानी के बीच चलना सबसे यादगार अनुभव होता है। अगर भीड़ से बचना चाहते हैं, तो सुबह जल्दी पहुंचना बेहतर रहेगा।
सहस्रधारा2/6

2. सहस्रधारा: झरनों और पहाड़ों के बीच सुकून के कुछ पल

अगर आपको प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद है, तो सहस्रधारा जरूर जाएं। यहां का ठंडा पानी, हरियाली और पहाड़ों का खूबसूरत नजारा मन को शांति देता है। रोपवे से ऊपर पहुंचने पर पूरी घाटी का दृश्य देखने लायक होता है। बारिश के बाद यहां की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।
टपकेश्वर महादेव मंदिर3/6

3. टपकेश्वर महादेव मंदिर: आस्था और प्रकृति का सुंदर संगम

देहरादून का टपकेश्वर महादेव मंदिर सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता का भी बेहतरीन उदाहरण है। यह मंदिर गुफा के अंदर स्थित है, जहां चट्टानों से लगातार पानी की बूंदें शिवलिंग पर गिरती रहती हैं। मंदिर के आसपास बहती नदी और शांत वातावरण यहां आने वाले हर व्यक्ति को सुकून का एहसास कराते हैं।
फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) देहरादून4/6

4. फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI)

अगर आपको इतिहास, वास्तुकला और फोटोग्राफी पसंद है, तो FRI जरूर देखें। अंग्रेजों के समय बनी यह विशाल इमारत अपनी खूबसूरत डिजाइन और हरे-भरे परिसर के लिए जानी जाती है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। सुबह या शाम के समय यहां घूमना सबसे अच्छा माना जाता है।
मालसी डियर पार्क5/6

5. मालसी डियर पार्क: फैमली के साथ घूमने के लिए शानदार जगह

अगर आप बच्चों या परिवार के साथ देहरादून घूम रहे हैं, तो मालसी डियर पार्क अच्छा विकल्प है। यहां हिरण, मोर और कई अन्य पक्षी व जानवर देखने को मिलते हैं। पार्क में हरियाली, बैठने की जगह और शांत माहौल इसे कुछ घंटे आराम से बिताने के लिए बेहतरीन बनाते हैं।
मसूरी रोड के व्यू पॉइंट6/6

6. मसूरी रोड के व्यू पॉइंट: जहां से दिखता है पूरा देहरादून

शाम के समय मसूरी रोड के किसी भी व्यू पॉइंट पर रुकना आपकी यात्रा का सबसे खूबसूरत पल हो सकता है। यहां से पूरा देहरादून रोशनी से जगमगाता दिखाई देता है। रास्ते में कई छोटे कैफे और चाय की दुकानें भी हैं, जहां बैठकर पहाड़ों की ठंडी हवा का आनंद लिया जा सकता है। अगर कैमरा साथ है, तो यहां की तस्वीरें आपकी यात्रा की सबसे यादगार तस्वीरें बन सकती हैं।
अगली खबर पढ़ें