Current Date
ad

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 शुरू, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप

Authored by: Bhupendra Panwar
|
Published on: 26 February 2026, 7:47 am IST
Subscribe

Uttarakhand RTE ADMISSION 2026-27: अगर आपके घर में 3 से 7 साल का बच्चा है और उसे आप अच्छे निजी स्कूल में बिना एक पैसा खर्च किए पढ़ाना चाहते हैं, तो अच्छी खबर है। उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। राज्य के निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 1 (और प्री-प्राइमरी) में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और वंचित वर्ग (DG) के बच्चों के लिए आरक्षित हैं।

rteonline.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन का इंतजार कर रहे माता-पिता अब तैयारी कर लें, मार्च 2026 से पहला चरण शुरू होगा। आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह स्कीम कितनी असरदार है? पिछले सालों में हजारों बच्चे इससे फायदा उठा चुके हैं। तो चलिए, बिना समय गंवाए पूरी डिटेल आसान भाषा में समझ लेते हैं।

RTE क्या है और उत्तराखंड में इसकी खासियत?

शिक्षा का अधिकार कानून 2009 के तहत हर बच्चे को 6 से 14 साल तक मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा मिलनी चाहिए। प्राइवेट स्कूलों को अपनी कुल सीटों का 25% हिस्सा गरीब बच्चों के लिए रखना पड़ता है। उत्तराखंड में यह स्कीम कई सालों से चल रही है और हर साल सैकड़ों परिवारों को राहत मिलती है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक, इस बार भी राज्य भर में 7,000 से ज्यादा सीटें खाली रखी जाएंगी। एक अधिकारी ने बताया, यह सिर्फ दाखिला नहीं, बल्कि बच्चे को किताबें, यूनिफॉर्म और बेहतर माहौल सब कुछ फ्री मिलता है।

Uttarakhand में RTE Eligibility क्या है?

अगर आप अपने बच्चे के लिए RTE में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले यह जरूर चेक कर लें अन्यथा आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

  • उत्तराखंड का स्थायी निवासी हो।
  • परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम हो।
  • बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 के हिसाब से सही हो (नर्सरी/KG के लिए 3-5 साल, क्लास 1 के लिए 5-7 साल)।
  • BPL कार्ड, SC/ST/OBC या EWS/DG कैटेगरी में आते हों।

उत्तराखंड RTE 2026-27 addmission कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

चिंता की कोई बात नहीं, पूरा प्रोसेस ऑनलाइन और आसान है। बस मोबाइल या कंप्यूटर पर ये स्टेप फॉलो कर आप स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं या फिर नजदीकी CSC सेंटर से भी आवेदन कर सकते हैं।

  1. rteonline.uk.gov.in वेबसाइट खोलें
  2. New Registration” या “RTE 2026-27 Student Registration” पर क्लिक करें।
  3. अपना मोबाइल नंबर डालें, OTP वेरिफाई करें और पासवर्ड बनाएं।
  4. बच्चे का नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, पूरा पता भरें।
  5. अधिकतम 5 स्कूल चुनें जहां दाखिला चाहते हैं।
  6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

आवेदन फॉर्म भरने के बाद प्रिंटआउट जरूर निकाल लें। पहले चरण की आखिरी तारीख मार्च 2026 तक रहने की संभावना है। उसके बाद अप्रैल और जून में दूसरे-तीसरे चरण आएंगे। सब कुछ लॉटरी सिस्टम से होगा, कोई स्कूल मना नहीं कर सकता।

आवेदन करते दौरान आपने पास इन दस्तावेजों को तैयार करके रखें जिससे आपको आवेदन करने में समय बच सकेगा। बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड ( माता-पिता, बच्चे), आय प्रमाण पत्र, स्थाई निवास, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज़ फोटो इत्यादि।

लॉटरी के बाद रिजल्ट मार्च के अंत में आएगा। सीट मिलने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और दाखिला कन्फर्म। अगर नहीं मिली तो अगले चरण में दोबारा ट्राई कर सकते हैं।

उत्तराखंड RTE Admission 2026-27 वाकई उन परिवारों के लिए वरदान साबित होने वाला है जो अच्छी शिक्षा का सपना देखते हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण नहीं कर पाते। अगर आपका बच्चा पात्र है तो मार्च से पहले सारे दस्तावेज तैयार रखें और वेबसाइट चेक करते रहें। ज्यादा जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर या जिला शिक्षा कार्यालय से संपर्क करें। आने वाले सालों में इस स्कीम को और बेहतर बनाने की योजना है ताकि हर बच्चा अपना हक ले सके।

About the Author
Bhupendra Panwar
Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.
अगला लेख