Uttarakhand Update : बता दें कि इन दिनों पहाडों में मानसून सक्रिय हो गया है। ऐसे में उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। इसके कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सडकें क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में दिक्कतें बढ गई है।

वहीं उत्तराखंड के चमोली की नीति घाटी में आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं क्षेत्र के प्रमुख मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों की मुश्किलें बनी हुई है। इसी बीच IMD ने आज भी उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी है।

भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

बता दें कि भारी बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर कोल्हूखेत के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हुआ है। पहाडी क्षेत्रों में लगातार बारिश के बीच जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आने से लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। वहीं मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश का दौर जारी है।

IMD के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमौली, देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ और बागेश्वर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

उत्तराखंड के टिहरी और बागेश्वर में भारी वर्षा का यलो अलर्ट

राज्य के अन्य जिलों में आज भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने टिहरी औऱ बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। 

वहीं कई पर्वतीय जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। ऐसे में मौसम के अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बने रहने की संभावना है। खासकर शुक्रवार को भारी बारिश के आसार है।