Rishikesh : बता दें कि सोमवार शाम से हो रही तेज बारिश के कारण बीन नदी उफान पर आ गई। नदी के तेज बहाव की वजह से तालघाटी क्षेत्र की ओर जा रहा एक वाहन देर शाम पानी में बह गया।

इस वाहन में चालक समेत कुल 2 लोग सवार थे। इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों लक्ष्मणझूला पुलिस थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार बता दें कि एसडीआरआफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरु किया। टीम ने अत्यंत कठिन परिस्थिति के बावजूद उफनती नदी में प्रवेश करने का प्रयास किया। नदी का बहाव तेज था औऱ अंधेरा भी था। ऐसे में बचाव के दौरान एक व्यक्ति वाहन के पास दिखाई दिया।

एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता और साहस दिखाते हुए उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया था। इसके बाद टीम ने दूसरे व्यक्ति की तलाश शुरु कर दी। वह वाहन के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था।

बेहद चुनौतीपूर्ण था बचाव अभियान

जानकारी के अनुसार बता दें कि तेज बहाव और अंधेरे के बीच बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण था। एसडीआरआफ के जवानों ने कठिन प्रयास किए। उन्होंने उफनती नदी की धार को चीरकर वाहन तक पहुंच बनाई। यह काम बहुत जोखिम भरा था। काफी मशक्कत के बाद दूसरे व्यक्ति को भी बाहर निकाला गया।

एसडीआरएफ टीम की तत्परता सराहनीय रही

बता दें कि एसडीआरएफ की टीम की तत्परता सराहनीय रही। जवानों ने साहस और कुशल बचाव तकनीक का प्रदर्शन किया। इन प्रयासों के चलते दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली। टीम ने अपनी कुशलता का उत्कृष्ट परिचय दिया।