• Latest
  • Trending
  • All
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: आज होगा फैसला, किसके सिर सजेगा पंचायत का ताज

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: आज होगा फैसला, किसके सिर सजेगा पंचायत का ताज

July 31, 2025
वैशाखी पर सिल्याण में पौराणिक दुधगाडू मेले का भव्य आयोजन, जानें इसका महत्व

वैशाखी पर सिल्याण में पौराणिक दुधगाडू मेले का भव्य आयोजन, जानें इसका महत्व

April 15, 2026
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा? 10वीं-12वीं नतीजे अप्रैल तीसरे हफ्ते में, चेक कैसे करें

Uttrakhand Board Result: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा? चेक कैसे करे

April 15, 2026
CBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा? लेटेस्ट डेट, चेक करने का तरीका और पूरी जानकारी

CBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा? लेटेस्ट डेट, चेक करने का तरीका और पूरी जानकारी

April 11, 2026
CBSE class 10 रिजल्ट 2026 कब आएगा? जानिए Result से जुड़ी बड़ी अपडेट

CBSE class 10 रिजल्ट 2026 कब आएगा? जानिए Result से जुड़ी बड़ी अपडेट

April 9, 2026
उत्तराखंड RTE Admission 2026: इस दिन निकलेगी छात्रों की लॉटरी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

उत्तराखंड RTE Admission 2026: इस दिन निकलेगी छात्रों की लॉटरी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

April 7, 2026
1 अप्रैल 2026 से नए PAN कार्ड नियम: प्रोटियन और ई-फाइलिंग पोर्टल से कैसे करें आवेदन?

1 अप्रैल 2026 से नए PAN कार्ड नियम: प्रोटियन और ई-फाइलिंग पोर्टल से कैसे करें आवेदन?

April 2, 2026
उत्तराखंड में आज ब्लैकआउट: रात 8:30 से 9:30 बजे तक लाइटें रहेंगी बंद, जानिए पूरी वजह

उत्तराखंड में आज ब्लैकआउट: रात 8:30 से 9:30 बजे तक लाइटें रहेंगी बंद, जानिए पूरी वजह

March 28, 2026
भारत में सोने का भाव 1 दिन में ₹1 लाख टूटा, जनवरी के बाद सबसे सस्ता

भारत में सोने का भाव 1 दिन में ₹1 लाख टूटा, जनवरी के बाद सबसे सस्ता

March 25, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया 4 साल का कार्यकाल, क्या बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री??

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया 4 साल का कार्यकाल, क्या बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री

March 24, 2026
धामी सरकार कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज: राजभवन में शपथ, इन 5 जिलों से 5 नए मंत्री

March 20, 2026
फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

फेसबुक Creator Fast Track Program: 15 Reels से लाखों कमाने का मौका

March 20, 2026
Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

March 19, 2026
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • स्पोर्ट्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Pahari Patrika
No Result
View All Result
Pahari Patrika
No Result
View All Result

Home » उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: आज होगा फैसला, किसके सिर सजेगा पंचायत का ताज

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: आज होगा फैसला, किसके सिर सजेगा पंचायत का ताज

Bhupendra Panwar by Bhupendra Panwar
July 31, 2025
in उत्तराखंड, देश व दुनिया
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: आज होगा फैसला, किसके सिर सजेगा पंचायत का ताज
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 का रोमांच चरम पर है। दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब 31 जुलाई को होने वाली मतगणना के साथ जनता का फैसला सामने आएगा। राज्य भर में 34,151 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है, और मतपेटियां खुलने के लिए तैयार हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 की मतगणना आज

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से सभी 12 जिलों के 89 विकासखंडों में एक साथ मतगणना शुरू होगी। 10,915 पदों के लिए 34,151 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना के लिए 15,024 कार्मिक तैनात किए गए हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 8,926 जवानों को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें – हाईकोर्ट ने बिना पंजीकरण सील मदरसों के मामले में दिए निर्देश, सरकार लेगी निर्णय

आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि मतदान की तरह ही मतगणना भी पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ होगी। सभी मतगणना केंद्रों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परिणाम रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा घोषित किए जाएंगे और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

महिलाओं ने दिखाई ताकत

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दो दो चरणों में मतदान हुआ। भारी बारिश के बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों में भी जबरदस्त वोटिंग हुई, जिसने इस चुनाव को बेहद रोचक बना दिया। पहले चरण में 68% और दूसरे चरण में रिकॉर्ड 70% मतदान दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि महिलाओं ने 74.50% की शानदार भागीदारी के साथ पुरुषों को पछाड़ दिया। कुल 21,57,199 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

विजयी जुलूस पर सख्ती

आयोग ने साफ निर्देश दिए हैं कि परिणामों के बाद कोई विजयी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। सभी जिलों को इस नियम का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है, और प्रत्येक मतगणना केंद्र पर वरिष्ठ अधिकारियों व पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

जनता की नजर अब नतीजों पर

उत्तराखंड की जनता और प्रत्याशियों की नजर अब 31 जुलाई के नतीजों पर टिकी है। यह चुनाव न केवल गांव की सरकार चुनने का अवसर है, बल्कि यह भी तय करेगा कि अगले पांच सालों तक पंचायतों का नेतृत्व कौन करेगा।

Tags: Uttarakhand Panchayat elections 2025Uttarakhand Panchayat Elections resultsUttarakhand Panchayat Elections results live
ShareTweet
Previous Post

भारत में बढ़ेगी मंहगाई, ट्रंप ने लगाया 25% टैरिफ

Next Post

कानूनी मोर्चे से लेकर चुनावी मैदान तक, सीता देवी की जीत बनी चर्चा का विषय

Bhupendra Panwar

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

Pahari Patrika

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2026 Pahari Patrika News.