Uttarakhand News : बता दें कि रक्षाबंधन पर पहली बार उत्तराखंड रोडवेज में महिलाओं को एक नहीं बल्कि दो दिन रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर शासन की ओर से बुधवार को यहां भी आदेश जारी हो गया है।
दरअसल जीएम संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि 28 और 29 अगस्त को बसों में सफर करने वाली महिलाओं से किसी भी प्रकार का किराया वसूला नहीं जाएगा। साधारण CNG बसों के अलावा Volvo और AC बसों में भी यह नियम लागू होगा।
उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा 2 दिन बसों में नहीं लगेगा किराया
बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम हर साल रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देता है। बहन अपने भाई को राखी बांधने जा सके इस दौरान उन्हें किसी परेशानी का सामना ना करना पडे, इसलिए यह सुविधा दी जाती है। इस दिन अन्य दिनों के मुकाबले गाडियों की संख्या भी बढाई जाती है।
जीएम रोडवेज क्रांति सिंह के अनुसार हल्द्वानी से देहरादून और पर्वतीय क्षेत्रों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए एक दिन में घर वापस लौटना संभव नहीं होता है इसलिए दो दिन निःशुल्क यात्रा का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर सभी डिपो के एआरएम को इस संबंध में आदेश जारी किए जा रहे हैं।
राज्य की सीमा पार होने पर वसूला जाएगा किराया
आपको बता दें कि निशुल्क यात्रा का आदेश सिर्फ उत्तराखंड राज्य की सीमा के अंदर लागू होगा। अगर किसी महिला को हल्द्वानी से दिल्ली जाना है तो रुद्रपुर तक कोई किराया नहीं लगेगा। लेकिन बिलासपुर से आगे का टिकट लेना पडेगा। ऐसे ही अगर बरेली का सफर है तो फुलभट्टा के बाद किराया लिया जाएगा।

