उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में रामनगर में यह घोषणा हुई। अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं!
कब हुई थी UK बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा?
इस साल उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चली थीं। कुल 2,15,252 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। पिछले साल रिजल्ट 19 अप्रैल को आया था, लेकिन इस बार बोर्ड ने थोड़ा पहले ही तारीख तय कर दी है। छात्र और अभिभावक दोनों राह देख रहे थे, और अब खुशी की घड़ी आ गई है।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीका
Uttarakhand Board Result check करने का तरीका बिल्कुल ही आसान है। आप दिए गए स्टेप को फॉलो कर अपना या अपने बच्चों का रिजल्ट आसानी से चैक कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “UK Board 10th Result 2026” या “UK Board 12th Result 2026” का लिंक दिखेगा
- अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें।
- सबमिट करने पर आपका मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी ले सकते हैं।
रिजल्ट सही नहीं आए तो क्या करें?
यदि आपका रिजल्ट सही नहीं आया या आपके अनुसार आपके मार्क्स कम आए हैं तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर किसी सब्जेक्ट में कम मार्क्स आए तो स्क्रूटिनी (रीचेकिंग) का ऑप्शन रहेगा और कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट भी जल्द घोषित होगी। इसके अलावा यदि आपके अच्छे मार्क्स आए तो कॉलेज एडमिशन की तैयारी शुरू कर दें।