उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं बारहवीं परीक्षा के रिजल्ट आज होंगे घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानी UBSE ने छात्रों का लंबा इंतजार आज खत्म कर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज 25 अप्रैल को सु…

उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं बारहवीं परीक्षा के रिजल्ट आज होंगे घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट — Education news photo

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानी UBSE ने छात्रों का लंबा इंतजार आज खत्म कर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित होने जा रहा है। लाखों छात्र-छात्राएं सुबह से ही अपने मोबाइल और लैपटॉप पर रिफ्रेश कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है कि रिजल्ट ठीक 10 बजे जारी होगा।

आज कितने बजे आएगा दसवीं बारहवीं का रिजल्ट ?

UBSE के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के रिजल्ट आज एक साथ 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। रामनगर स्थित बोर्ड मुख्यालय में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और बोर्ड अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यह ऐलान होगा। इसके तुरंत बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट कैसे चैक करें। HOW TO CHECK UTTARAKHAND BOARD RESULT

अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो घबराएं नहीं। रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है। सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं। वहां रिजल्ट लिंक दिखाई देगा। अपना अनुक्रमांक और जरूरी डिटेल्स जैसे जन्म तिथि डालकर सबमिट करें। स्क्रीन पर आपका पूरा मार्कशीट आ जाएगा। अगर वेबसाइट ज्यादा ट्रैफिक की वजह से धीमी चले तो थोड़ा इंतजार करें या बाद में दोबारा ट्राई करें।

रिजल्ट सिर्फ वेबसाइट पर ही नहीं, DigiLocker ऐप में भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा SMA सुविधा से भी अपना स्कोर जान सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए ये विकल्प रखे हैं ताकि कोई परेशानी न हो। मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंट भी ले सकते हैं।

पिछले साल का पास प्रतिशत कितना था?

पिछले साल यानी 2025 में 10वीं का पास प्रतिशत 90.77 प्रतिशत रहा था जबकि 12वीं में 88.20 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। लड़कियां दोनों कक्षाओं में लड़कों से आगे रहीं। इस साल भी बोर्ड ने अच्छी तैयारी की है और उम्मीद है कि नतीजे छात्रों को खुश करेंगे।

अगर आपका रिजल्ट आ जाए तो सबसे पहले अपने माता-पिता और टीचर्स को बताएं। अच्छे अंक आए तो आगे की पढ़ाई की प्लानिंग शुरू कर दें। अगर सुधार की जरूरत हो तो अगले साल के लिए तैयारी में जुट जाएं। बोर्ड की ओर से प्रोविजनल मार्कशीट जारी होगी, ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।

संबंधित खबरें