Unique Kanwar of 2026 : इन दिनों भगवान शिव का सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में कांवडिए कई तरह की कांवड लेकर भगवान शिव को चढाते है। ऐसे में एक और अनोखी कांवड देखी गई है जो कि इन दिनों सभी का ध्यान केंद्रित कर रही है।
दरअसल हरिद्वार से गंगाजल लेकर जगाधरी-यमुनानगर जा रही नोटों से सजी दो कांवडों की सुरक्षा में उत्तर प्रदेश पुलिस भी साथ चल रही है। सहारनपुर में पहुंची हुई इस कांवड को देखने के लिए लोगों की भीड जुट रही है।
लाखों रुपए के नोटों से सजाई है कांवड
बता दें कि इस कांवड पर करीब 2.70 लाख रुपए और दूसरी कांवड पर करीब 50 हजार रुपए के नोट लगाए गए है। संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस कांवड को अगली चौकी तक सुरक्षा दे रही है। इसके बाद अगले क्षेत्र की पुलिस जिम्मेदारी संभाल रही है। ऐसे में इस बार अभी तक हरिद्वार से नोटों वाली छह कांवड़ें निकल चुकी है।
यह कांवड 2.70 लाख व 50 हजार रुपए के नोट के साथ हरिद्वार की हर की पैडी पर विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ रवाना हुई थी। इन शिवभक्तों को 10 अगस्त तक जगाधरी-यमुनानगर पहुंचना है।
डेढ दिन में तैयार हुई है यह स्पेश्यल नोटों वाली कांवड
नोटों वाली कांवड यात्री मोनू के अनुसार वह लगातार चौथे वर्ष नोटों से सजी कांवड लेकर जा रहे है। पहली बार करीब एक लाख रुपए के नोट लगाए थे। इसके बाद यह राशि बढकर 1.5 लाख, 2.5 लाख और अब 2.70 लाख रुपए हो गई है। उनका अगला टार्गेट करीब पांच लाख रुपए के नोटों से कांवड सजाने का इरादा है।
मोनू के अनुसार बडी-बडी कांवड और बडे डीजे सेटअप देखकर उनके मन में कुछ अलग करने का विचार आया और उन्होंने नोटों से कांवड सजाने का निर्णय किया।
वहीं जगदीप की कांवड करीब 50 हजार रुपए के नोटों से सजाई गई है। इसे तैयार करने में करीब डेढ दिन लगा है। रात में लोग कांवड देखने औऱ उसे छूने के लिए पहुंचते है। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी से उन्हें सुरक्षा में काफी मदद मिल रही है।

