उत्तराखंड

UKSSSC Group C Recruitment 2026: 2390 पदों पर 14 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, देखें पूरी डेट शीट

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने Group C भर्ती 2026 के लिए लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है। आयोग ने 2390 पदों पर 14 भर्ती परीक्षाओं का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह खबर उन लाखों युवाओं के लिए राहत भरी है जो उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

आयोग के सचिव एन.एस. डुंगरियाल ने बताया कि विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर यह परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है। मई 2026 से दिसंबर 2026 तक ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

UKSSSC Group C Exam Date 2026

स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2026 पेपर लीक प्रकरण के कारण स्थगित की गई स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा अब 14 जून 2026 को होगी। यह उन उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत है जिनकी तैयारी पहले से चल रही थी। विशेष तकनीकी अर्हता वाले 57 पद 3 मई 2026 को प्रस्तावित परीक्षा अब 28 जून 2026को आयोजित की जाएगी

आयोग इस साल इंटरमीडिएट स्तरीय और स्नातक स्तरीय कई नई भर्तियों को भी निकालने वाला है। यानी पूरे साल भर Group C, Group B और अन्य स्तर की नौकरियों के अच्छे अवसर मिलते रहेंगे।

UKSSSC 2390 पदों पर भर्ती कलेंडर कैसे Download करें

  • UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं
  • Examination Calendar” या “Important Notices” सेक्शन में क्लिक करें
  • PDF डाउनलोड करें और अपनी परीक्षा की तारीख नोट करें

उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह कैलेंडर सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर विस्तृत कैलेंडर और संबंधित विज्ञापनों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About the author

Bhupendra Panwar

Bhupendra Singh Panwar is a dedicated journalist reporting on local news from Uttarakhand. With deep roots in the region, he provides timely, accurate, and trustworthy coverage of events impacting the people and communities of Uttarakhand. His work focuses on delivering verified news that meets high editorial standards and serves the public interest.

View all posts