Terrorist Attack : आप को बता दें कि आज (22 जुलाई, 2026) को दक्षिण काश्मीर के अनंतनाग के लाल चौक इलाके में कोकेरनाग रोड पर पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस बल पर आतंकी हमला हुआ। इस आतंकी हमले में पुलिस हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी गंभीर घायल हुए, जो कि अस्पताल में इलाज के शहीद हो गए।
आखिर कैसे हुआ यह Terrorist Attack?
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे अनंतनाग के लाल चौक पर यह घटना हुई। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान आशिक हुसैन इस हमले में घायल हुए, जिसके बाद उन्हें अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ला जा गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया।
जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और हमलावर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास जारी है। ऐसे में लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी संगठन, 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
गंभीर चोट के कारण नहीं बची पुलिस जवान की जान
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन बडगाम के बीरु इलाके के रहने वाले थे। अचानक गोलीबारी के कारण पुलिस जवान आशिक हुसैन को गंभीर चोट आई। जिसकी वजह से उन्हें मृत घोषित किया गया।
आशिक हुसैन की शहादत के बाद पुलिस विभाग और उनके गांव में अचानक शोक की लहर दौड गई है। अब पुलिस प्रशासन नियम के मुताबिक आगे की कार्यवाही करने में लगा है। इसके बाद इलाके में हडकंप के कारण अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भी कडी सुरक्षा कर दी गई है।

