Subhendu Adhikari On Target : बता दें कि पश्चिम बंगाल की स्पेशयल टास्क फॉर्स (STF) ने एक बडे आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। STF ने दावा किया है कि इस गिरोह के तार सीधे पाकिस्तान से जुडे हुए थे। इसमें सबसे बडा खुलासा ये हुआ है कि इनके निशाने पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी थे।

पश्चिम बंगाल STF के आईजी गौरव शर्मा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरा मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में हमीम मंडल और अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया गया है।

इस तरह हुई मामले की शुरुआत

हावडा के एक वरिष्ठ मंत्री को रंगदारी की धमकी मिली। उनके बेटे के अपहरण की खबर चली। बंगाल पुलिस ने इस दौरान झारखंड के साहिबगंज से चलाए जा रहे एक संदिग्ध सोशल मीडिया का हैंडल का पता लगाया। इस हैंडल की गहराई की जांच की गई तो हमीम मंडल का नाम सामने आया।

हमीम के डिजिटल फुटप्रिंट और व्हाट्सएप-टेलीग्राम चैट की पडताल करने पर पता लगता कि वह 'राणा', 'आबिद जट','हाद' जैसे कई संदिग्ध हैंडल से लगातार संपर्क में था। जो कि पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे।

छात्र प्रोटेस्ट में बडे उपद्रव की थी तैयारी

STF प्रमुख के अनुसार पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स हमीम मण्डल को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के आने-जाने रास्ते, उनके काफिले और सुरक्षा में ढील के मौके पर नजर रखने की हिदायत दे रहे थे।

वहीं जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान गडबडी फैलाने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। इसके लिए हमीम को पुलिस की वर्दी का भी इंतजाम करने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिससे वे आसानी से भीड में घुसकर माहौल को बिगाड सकें।

STF ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया औऱ पूछताछ के बाद में कोर्ट में पेश किया। पुलिस अब दोनों को रिमांड लेकर यह पता लगाने की कोशिश में है कि इस नेटवर्क में कौन-कौन स्थानीय लोग शामिल है और उन्हें क्या क्या मदद मुहैया कराई गई थी।