Sonam Wangchuk : आप तो जानते ही होंगे कि पिछले 25 दिनों से नीट पेपर लीक मामलों के लेकर सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk अनशन पर है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस द्धारा जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी किया है।

Sonam Wangchuk ने एक्स पर जारी किया वीडियो

आप को बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि, 'नमस्कार साथियों में अब भी जिंदा ही हूं। आज मेरे अनशन का 25वां दिन है औऱ फिलहाल मेरा करीब 11 किलो वजन कम हुआ है। ऐसे में काफी मांसपेशियों कम होने लगी है, लेकिन में ठीक ही हूं।'

CJP Protest में शामिल छात्राओं की भरपूर तारीफ की

उन्होंने वीडियो में आगे कहा कि, 'में कल रात को सफदरजंग से गुडगांव के एक प्राइवेट होस्पिटल में गया था। और में सारे छात्राओं की तारीफ करना चाहता हूं, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से लाठियां खाते हुए, वापस कोई हमला न करते हुए, काफी ज्यादा उकसाने पर भी और कुछ तत्वों को पत्थर फेंकने के लिए लाए जाने पर भी सबने सब्र से काम लिया, जिससे मेरा दिल पिघल गया।'

अनशन तोडने की अपील लेकर आगे आए कई नेता

Sonam Wangchuk ने वीडियो में आगे बताया कि, 'छात्राओं पर काफी बर्बरता से हमले हो रहे थे। इस वजह से मैंने अपना अनशन जारी रखने का फैंसला लिया था। अब भी मेरे पास कई सारे नेतागण आए, जिन्होंने मुझसे अनशन तोडने की अपील की, जिसमें शासक दल के मंत्री और सांसद, वहीं लगभग 65 के हस्ताक्षर लेकर आए औऱ अपील कर रहे है कि मैं अनशन तोडकर वापस देश सेवा में लग जाउं।'

जब सरकार देगी आश्वासन, तभी तोडूंगा अनशन

वीडियो में उन्होंने कहा कि, 'मैं खुद भी ऐसा ही करना चाहता हूं, लेकिन मेरे लिए यह काम बहुत जरुरी है। में सरकार से यही विनंती करुंगा कि वो बच्चों पर ताकात-बल का प्रयोग ना करें। और दूसरी बात है कि मुझ पर एफआईआर करके मुझे पुलिस द्धारा सताया न जाए, ऐसा मुझे आश्वासन चाहिए। 

अगर ये आश्वासन जल्दी मिल जाता है तो मैं अनशन तोड दूंगा। लेकिन अगर कोई ऐसा आश्वासन नहीं आता है तो बदकिस्मती से मुझे यह अनशन जारी रखना पडेगा। जय हिंद।'