Rishabh Pant : बता दें कि उत्तराखंड में रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 में उत्तराखंड के सबसे बडे व्यक्तिगत आयकरदाता रहे है।
दरअसल उन्होंने इस वित्तीय वर्ष के दौरान 23.84 करोड रुपए आयकर विभाग में जमा करके पूरे प्रदेश में व्यक्तिगत श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं ऋषभ पंत नान-कार्पोरेट करदाताओं की सूची में चौथे स्थान पर रहे है।
वहीं अगर जो हम बात करें कार्पोरेट श्रेणी की तो ओएनजीसी ने करीब 13564 करोड रुपए आयकर अदा करके उत्तराखंड में सबसे बडे करदाता बनने का गौरव हासिल किया है।
बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रीय आयकर दिवस होने की वजह से ओएनजीसी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह था, जहां से यह जानकारी प्राप्त हुई है। इस समारोह के दौरान आयकर विभाग ने उत्तराखंड के शीर्ष कार्पोरेट औऱ नान कार्पोरेट करदाताओं को सम्मानित किया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कानपुर अपर्णा करण ने किया।
इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि, "करदाताओं के योगदान से ही आधारभूत संरचना, विकास योजनाएं और जनकल्याणकारी कार्यक्रम गति पकडते है। ऐसे में ईमानदार करदाताओं का सम्मान करना समाज औऱ राष्ट्र दोनों के लिए प्रेरणादायक है।"
इस समारोह को मुख्य आयकर आयु्क्त डा. रेनुका जैन गुप्ता और शैफाली स्वरुप ने भी संबोधित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत विभागीय कर्मचारियों ने 'नोटिस पीरियड' नाटक की प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
उत्तराखंड के शीर्ष कारपोरेट करदाता
1. ओएनजीसी, 13564 करोड रुपए
2. टीएचडीसी, 277 करोड रुपए
3. यूजेवीएनएल, 123 करोड रुपए
4. इंडिया ओप्टेल, 99 करोड रुपए
5. पिटकुल, 54 करोड रुपए
उत्तराखंड के शीर्ष नान-कारपोरेट करदाता
1. सिग्नेचर फाइटोकेमिकल्स इंडस्ट्रीज, 54.00 करोड रुपए
2. कैलाश रिवर बेड मिनरल, 40.74 करोड रुपए
3. उत्तरांचल ग्रामीण बैंक, 28.95 करोड रुपए
4. ऋषभ पंत, 23.84 करोड रुपए
5. एएलएफ इंजीनियरिंग कंपनी, 23.44 करोड रुपए

