भारत के किसी शहर में सस्ता और अच्छा होटल ढूंढने के OYO एक अच्छा माध्यम बन गया था लेकिन साल 2025 की शुरुआत के साथ कंपनी ने अपने नियमों में बदलाव किया है। ऐसे में यदि आप ओयो के माध्यम से कमरा ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं तो OYO का New Rule पढ़ ले वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
OYO का New Rule
आयो के New Rule के अनुसार कंपनी ने होटल में उन कपल्स की एंट्री पर रोक लगा दी है जो अविवाहित हैं। OYO के इस रूल के अनुसार यदि किसी कपल्स को ओयो होटल में कमरा बुक करना है तो उसे शादी का सबूत पेश करना होगा। OYO का अविवाहित जोड़ों के चेक इन पर यह बैन साल 2025 से शुरू हो गया है हालांकि फिलहाल इसे अभी मेरठ शहर में लागू किया गया हैं लेकिन धीरे-धीरे इसे सभी ओयो होटल में किया जाने की योजना है।
कपल्स को देना होगा प्रमाणपत्र
OYO की Update Guidelines के अनुसार सभी कपल्स को चेक-इन के समय अपने रिश्ते का वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। मीडिया रिपोर्टर की माने तो कंपनी द्वारा यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि कुछ स्थानीय लोगों और सिविल सोसाइटी ग्रुप्स की ओर से अविवाहित कपल्स को होटल में कमरा नहीं देने की अपील की गई थी।
ओयो की इस गाइडलाइंस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। जिसके बाद यह भी संशय जताया जा रहा कि इस नियम के बाद होटल संचालक युवाओं से मनमानी करते हुए अधिक वसूली करेंगे। यदि वकाई में OYO को कुछ सुधार करना है तो जमीनी हकीकत जाननी चाहिए।
यह भी सवाल उठाए जा रहे कि आखिर किस तरह यह पॉलिसी एक ही जनपद में लागू की जा सकती है। अगर वास्तविकता में कोई रुल लगाए करना है तो प्रदेश यह देश के हिसाब से जारी की जाती है। ऐसे में ओयो का यह केवल मार्केटिंग का एजेंडा है ।





