Rahul Gandhi Protest over FIR : बता दें कि दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान चली पैलेट गन मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। दरअसल लोकसभा में विपक्ष नेता के कांग्रेस राहुल गांधी पीडित छात्रों के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे थे।
इस दौरान राहुल गांधी इस मामले में FIR दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। जब पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की तो राहुल पीडित छात्रों के साथ धरना पर बैठ गए। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
राहुल गांधी FIR दर्ज कराने पहुंचे थे थाने
जानकारी के अनुसार जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल से प्रभावित साहिल के मामले में जानकारी लेने और FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे।
इस दौरान पुलिस स्टेशन के बाहर कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
राहुल गांधी ने 5 घंटे दिया धरना
राहुल गांधी ने पैलेट गन मामले को लेकर FIR दर्ज करवाना चाही तो पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। जिसके बाद पीडित साहिल, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए। वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी लगातार पुलिस से बात करतीं रहीं। करीब पांच घंटे तक राहुल गांधी धरने पर बैठे रहे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने बताया कि साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे लगे हैं और उसकी आंख में भी तीन छर्रे लगे है। उन्होंने कहा कि एम्स की रिपोर्ट में भी शरीर में बडी संख्या में छर्रे होने की बात दर्ज है।

