on Jharkhand Protest : झारखंड की राजधानी रांची में कई दिनों से लगातार छात्र प्रदर्शन जारी है, लेकिन 10 अगस्त को इस प्रदर्शन ने उग्र रुप धारण कर लिया। छात्र प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज भी हुआ। ऐसे में नेता राहुल गांधी ने लाठीचार्ज को गलत बताते हुए इसकी आलोचना की है।

राहुल गांधी ने कहा है कि, 'झारखंड में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है औऱ बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।'

राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट

शाम करीब 6 बजे राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, 'सवाल हमेशा था कि को ये बताना था कि युवाओं पर शूटिंग की इजाजत किसने दी, अमित शाह को ये बताना चाहिए उन्होंने आदेश दिया था या नहीं। अगर उन्हें इस जानकारी का नहीं पता था तो वे अयोग्य है। उन्हें पद पर नहीं होना चाहिए।'

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ मिनट पहले झारखंड छात्र प्रदर्शन को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि,'अमित शाह को पहले ये साफ करना चाहिए कि क्या उन्होंने ही लाठीचार्ज के आदेश दिए थे, उसके बाद ही चर्चा होगी। 15 दिनों तक दोनों में से किसी में सदन में आने की हिम्मत नहीं हुई।'

इसमें दिलचस्प ये है कि झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम, लेफ्ट और आरजेडी गठबंधन की सरकार है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में गडबडी के विरोध में छात्र झारखंड में प्रदर्शन कर रहे है और आज राज्य विधानसभा तक पहुंचे। इस दौरान छात्र ने बैरिकेडिंग भी तोड़ दिया है। वहीं पुलिस ने पानी की बौछार भी की और आंसू गैस के गोले छोडकर छात्रों को रोकने का प्रयास किया।