Rahul Gandhi On E20 : भारत में पेपर लीक औऱ शिक्षा प्रणालियों में गडबडियों का मामला अभी तक ठीक से सुलझा नहीं है कि राजनीति में E20 पेट्रोल का मुद्दा धीरे-धीरे उठने लगा है।
जहां आम आदमी पार्टी शुरु से ही E20 को लेकर पीएम मोदी की केंद्र सरकार को निशाना बना रही है। ऐसे में अब कांग्रेस भी E20 मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मैदान में उतर आई है। इस बार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वीडियो बनाकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
राहुल गांधी ने एक्स पर शेयर किया वीडियो
बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। उन्होंने वीडियो में कहा है कि यह E20 का मामला है, यह काफी बड़ा इश्यू है। नॉर्मल हम कहते है कि दाल में कुछ काला है। लेकिन यहां पूरी दाल ही काली है।'
भ्रष्टाचार ज्यादा, लिस्ट है लंबी
कांग्रेस नेता ने वीडियो में आगे कहा कि भाइयों और बहनों किसी भी अभियान में हमें तय करना होता है कौन सा काम पहले करना है। अभी हमारे सामने समस्या यह है कि भ्रष्टाचार इतना ज्यादा है कि जिन कामों को हमें क्रम से करना है, उनकी एक लंबी कतार लग गई है।
E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होने का राहुल गांधी का दावा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वीडियो में कहा कि, 'चिंता न करें, हम इस मुद्दे को बहुत बडे स्तर पर उठाएंगे. क्योंकि यह लोगों की कारों और स्कूटरों को बर्बाद कर रहा है, उनकी जिंदगी खराब कर रहा है और असल में सीधे उनसे चोरी कर रहा है।

