Prashant Kishor Education Qualification : आज के दिन बिहार की राजनीति में जिस नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, वह प्रशांत किशोर है। प्रशांत किशोर आज अपनी चुनावी रणनीति बना रहे है। बांकीपुर विधानसभा चुनाव से पहली बार उतरकर, ना केवल चुनावी मेदान में है बल्कि शानदार प्रदर्शन कर रहे है।
ऐसे में उनसे जुडे कई तरह के किस्से लोगों को सुनने को मिलते है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे कि प्रशांत किशोर राजनीति में आने से पहले क्या क्या करते थे। वहीं उनकी पढाई कितनी है।
प्रशांत किशोर का बिहार में हुआ है जन्म
प्रशांत किशोर का जन्म 20 मार्च 1977 बिहार के रोहतास जिले के कोनार गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी 10वीं एमपी हाई स्कूल, बक्सर से की। वहीं इसके बाद 1993 में पटना साइंस कॉलेज से 12वीं की पढाई पूरी की।
ग्रेजुएशन के लिए प्रशांत किशोर गए लखनऊ
प्रशांत किशोर ने आगे के पढाई के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में 1996 से 1999 के बीच बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की। वहीं मास्टर की पढाई हैदराबाद में पूरी की। उन्होंने एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया से मास्टर ऑफ हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की।
विदेश में जाकर की पढाई
प्रशांत किशोर 2010 की साल में फ्रांस गए। वहां पर CAVILAM Vichy से फ्रेंच भाषा सीखी। यह संस्थान क्लेरमों-फेरां युनिवर्सिटी से संबद्ध है।
UN की नौकरी छोडने के बाद राजनीति में रखा कदम
राजनीति में कदम रखने से पहले प्रशांत किशोर ने 8 साल UN में पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम में काम किया। जिसके बाद वो नौकरी छोडकर किशोर राजनीति में दाखल हुए और चुनावी रणनीति बनाने का काम शुरु किया। 2 अक्तूबर को अपनी खुद की ही पार्टी जन सुराज की स्थापना की और अब वे बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीत चुके है।

