PM Modi Post Removal : नीट पेपर लीक मामले के बीच अब फेसबुक विवाद में घिर गया है। दरअसल पीएम नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो जो कि उन्हीं के पेज से पोस्ट किया गया था, वह भारत में फेसबुक पर कुछ घंटो के लिए उपलब्ध नहीं था। वीडियो पर कानूनी अनुरोध के कारण क्षेत्र में उपलब्ध न होने का संदेश दिखाया गया था।
जानिए क्या है पूरा विवाद जानिए?
सोशल मीडिया कंपनी मेटा इन दिनों एक विवाद में घिर गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने GenZ को लेकर एक सेल्फी वीडियो पोस्ट किया था, जो कि कुछ समय के लिए भारत में फेसबुक पर नहीं देखा जा सका था।
पीएम मोदी के उस वीडियो के उस वीडियो को हटाने के बाद 'See Why' लिखा आ रहा था, उसमें लिखा आ रहा था कि लीगल रिक्वेस्ट यानी कानूनी अनुरोध की वजह से यह मीडिया आपके क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। जिसके कुछ समय बाद मेटा द्धारा वह वीडियो रिस्टोर कर दिया गया था। इसको लेकर मेटा सवालों से घिर गया है।
भाजपा ने मेटा पर खडे किए सवाल
महाराष्ट्र बीजेपी के प्रवक्ता प्रीति गांधी ने सोशल मीडिया पर कंपनी की आलोचना करते हुए कहा कि, दुनिया के सबसे बडे लोकतंत्र के पीएम देश के युवाओं से जुडने के लिए पहला सेल्फी वीडियो साज्ञा किया और फेसबुक ने उसे भारत में ही सीमित कर दिया। आखिर मेटा को यह अधिकार किसने दिया कि भारत के लोग क्या देखेंगे और क्या नहीं?
मेटा ने मांगी माफी
सूत्रों के अनुसार फेसबुक से पीएम नरेन्द्र मोदी का वीडियो हटाए जाने के मामले में मेटा ने सरकार से माफी मांगी है। मेटा ने अपनी गलती मानते हुए बताया कि उनकी और से तकनीकी गडबडी का नतीजा था। इस मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है और मेटा के अधिकारियों को जल्द ही तलब किया जाएगा।

