PM Modi New Video Message : बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को देर रात एक फिर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए GenZ को संबोधित किया। उन्होंने इस संदेश के जरिए कहा कि बचपन में गलतियां होती है और उन्हीं गलतियों से सीखने और सुधरने का अवसर मिलता है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने फिर इंस्टाग्राम जारी किया वीडियो

बता दें कि पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि, 'हेलो फ्रेंड्स, आज तो मन करता है कि बस आपसे ही बातें करुं। जंतर-मंतर पर जो भी कुछ हुआ वो सारी दुनिया ने देखा। कई शरारती बच्चों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो कि किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देती। मुझे गालियां दी गई, मेरी स्वर्गीय माता को भी अपशब्द कहे गए।'

समाज में मौजूद आक्रोश पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम ने कहा कि, 'समाज में मौजूद आक्रोश को अच्छी तरह समझते है। यह एक तरह का सांस्कृतिक झटका है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती है। हालांकि बचपन में गलतियां होना स्वाभाविक है औऱ बच्चों को सुधारने का अवसर मिलना चाहिए। मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं।'

इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी हुए GenZ के बीच फेवरेट

शुक्रवार रात को जब पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया तो शुरुआती 30 मिनिट में ही वीडियो को 1.3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया।

कल भी जारी किया था इंस्टाग्राम से वीडियो संदेश

कल भी देर रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम के जरिए वीडियो संदेश जारी करके कहा था कि, 'सरकार भरोसेमंद और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं इस दिशा में सरकार लगातार एक के बाद एक जरुरी कदम उठा रही है।'