CJP Protest : बता दें कि कोकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने कठोर कार्यवाही की है। जिसमें पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया की पहचान करके उन्हें ब्लॉक कर दिया है। यह सोशल मीडिया हैंडल्स आंदोलन की फर्जी खबरें फैला रहे थे।

इसी बीच दिल्ली पुलिस ने अपील की है कि छात्र और युवा ऐसे विदेशी सोशल मीडिया हैंडल्स से दूरी बनाएं रखें एवं अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा ना करें। केवल वेरिफाईड सोर्स से ही जानकारी लें। किसी भी संदिग्ध या भडकाऊ पोस्ट को बिना वेरिफाई किए शेयर ना करें।

जंतर-मंतर पर इंटरनेट सेवा बंध

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय 23 जुलाई को जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के रेडियस में 12 बजे रात तक मोबाईल इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी है। इस नए आदेश के दौरान 2023 औऱ दूरसंचार नियम, 2024 के प्रावधान के तहत केंद्रीय गृह सचिव की मंजूरी से मोबाईल इंटरनेट सेवाओं के निलंबन की की अवधि बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि तक बढा दी गई है।

इस आदेश में कहा गया है कि यह कदम जन सुरक्षा सुनिश्वित करने और किसी भी सार्वजनिक आपात स्थिति को टालने के लिए यह कदम उठाया गया है। 

फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का दिया आदेश

सीजीपी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा में जवाबदेही के मुद्दे पर कोई बात नहीं की गई है।

इसी बीच पीएम मोदी ने कहा है कि नीट पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों को जल्द से जल्द कडी सजा देने के लिए सरकार ने फास्ट ट्रेक कोर्ट स्थापित करने का फैंसला किया है।