Pappu Yadav : जैसा कि आप जानते है कि फिलहाल संसद का मानसून सत्र चल रहा है। इसी बीच विपक्ष की और से तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं पेपल लीक को लेकर लाया गया बिल भी दोनों सदन में पास हो गया है। विपक्ष ने राम मंदिर चंदा चोरी केस को लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन किया है, जो कि चर्चाओं में घिर गया है।

दरअसल संसद के बाहर पप्पू यादव ने साधु के भेष में प्रदर्शन किया। पप्पू यादव ने सांकेतिक रुप से राम मंदिर में हुए कथित घोटाले का संसद के बाहर प्रदर्शन जाहिर किया। इस दौरान विपक्ष के अन्य सांसद भी मौजूद रहे।

पप्पू यादव साधु के भेष में बटोरने लगे चंदा

राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले को लेकर विपक्ष संसद में चर्चा की मांग कर रहा है। ऐसे में शुक्रवार को पुर्णिया जिले के सांसद पप्पू यादव ने संसद के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया। संसद के बाहर पप्पू यादव पूरी तरह साधु के भेष में नजर आए। वह दानपेटी लेकर आए और चढावा बटोरते नजर आए।

इसी बीच ने भी दानपेटी में चढावा डालकर इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस पूरी घटना के दौरान अन्य नेता नारेबाजी करते हुए नजर आए। विपक्ष के इस अजीबोगरीब प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विपक्ष ने किया के खिलाफ प्रदर्शन

इससे पहले एंटी पेपर लीक बिल संसद के दोनों सदन में पास हो गया। इस बिल को केवल राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतेजार है। संसद में गृह मंत्री अमित शाह के मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ है। विपक्ष 'अमित शाह संसद से गायब क्यों' के बेनर के साथ संसद में प्रदर्शन कर रहा है।

बता दें कि पूरा विपक्ष 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ हुए हिंसक मुद्दे पर अमित शाह से इस्तीफा मांग रहा है। इसी वजह से संसद का पूरा दिन कोई कामकाज नहीं हो पाया।