Uttrakhand Paper Leak : इन दिनों देशभर में नीट औऱ कई दूसरी परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन इसी बीच उत्तराखंड से पेपर लीक का एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में BTech थर्ड ईयर के दो पेपर लीक हो गए। परीक्षा होने से पहले ही प्रश्नपत्र स्टुडंट तक पहुंच गए।
इस मामले में पुलिस ने कडी कार्रवाई करते हुए आरोपी असिस्टेंट प्रॉफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रॉफेसर शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में काम करता था और उसने ही ये पेपर तैयार किया था।
प्रॉफेसर पर यह आरोप लगे कि उन्होंने पैसों की लालच में आकर परीक्षा से मिलते-जुलते सवाल एक कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में छात्रों के साथ शेयर कर दिए थे। जिसके बाद देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि कंम्पलेन करने के बाद हमनें इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी, जिसकी जांच में वे प्रॉफेसर आरोपी पाए गए।
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द की
बता दें कि उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति तृप्ता ठाकुर के मुताबिक मामला सामने आने के बाद तुरंत पेपर रद्द करवा दिया गया। इस मामलें में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी आशीष कुमार गुप्ता को परीक्षा से जुडे सभी कामों से अगले 7 साल के लिए सस्पैंड कर दिया। वहीं आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करके कठोर एक्शन की मांग की जा रही है।
पेपर लीक को लेकर कुलपति और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
उत्तराखंड में BTech की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद NSUI नेता हिमांशु रावत और दूसरे छात्रों ने विद्यालय परीसर में जमकर विरोध किया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि दूर-दराज और दुर्गम इलाकों से आने वाले युवाओं को भविष्य बर्बाद हो रहा है।
इस मामले में NSUI ने निष्पक्ष जांच और कुलपति के इस्तीफे की मांग की है। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस बेदरकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से इस्तीफे की मांग की गई है।

