Bihar Police : पूरे देश में छात्र प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद अब पुलिस वायरल वीडियो की जांच करते हुए प्रदर्शनकारी पर एक्शन लेने के मूड में। ऐसे में वायरल वीडियो से फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की मदद से पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर रही है।
ऐसे में बिहार के किशनगंज इलाके से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए वीडियो बनाया है कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान उस पर FIR दर्ज की है, लेकिन वह पिछले चार महीने से रुस में रह रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
आप को बता दें कि जिला के बहादुरगंज के सतमेढी कोलभितत्ता निवासी मोहम्मद सदाकत कौनेन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह खुद बता रहे है कि वह पिछले चार महीनों से रुस में है और 25 जुलाई को बहादुरगंज के एलआरपी चौक में हुए प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद ना होने के बावजूद उनपर FIR दर्ज किया गया है।
ऐसे में मोहम्मद सदाकत कौनेन ने वीडियो में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रशासन से अपील की है कि यदि जांच में उसके दावे सही पाएं जाते है तो उसका नाम FIR से हटाया जाएं।
बिहार सरकार ने सभी FIR वापस लेने की घोषणा की
बिहार सरकार ने सोमवार को बड़ा फैंसला लेते हुए नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी मामलों को वापस लेने की घोषणा कर दी है। गृह विभाग द्धारा जारी अधिसूचना के अनुसार 26 जुलाई सुबह 6 बजे से पहले दर्ज सभी FIR, शिकायतें और कारण बताओं नोटिस वापस लिए जाएंगे।
वहीं प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार सभी लोगों को तत्काल रिहा करने का निर्देश किया गया है। ऐसे में इस मामले को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। क्षेत्र के स्थानीय जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने इसकी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के कई मामले है।

