दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामलों को लेकर काफी सारे छात्राओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। परीक्षा में सामने आई गडबडियों और धांधली के खिलाफ देशभर में काफी गुस्सा देखने को मिला। वहीं छात्र संगठन, सीजेपी और आम लोगों ने सडकों पर उतरकर अपना विरोध जताया।
इसी बीच असम से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीति के गलियारों में काफी सुर्खियां बटोरी है। असम की राजधानी में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन हुआ था। इस प्रदर्शन ने सबका ध्यान तब खींचा, जब इसमें असम सरकार के एक बडे मंत्री और असम गण परिषद के नेता केशव महंता की बेटी, दिबीसा महंता शामिल हुई।
असम के मंत्री की बेटी ने भाजपा के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
बता दें कि केशव महंता की बेटी दिबीसा महंता ने इस प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और धर्मेंद्र प्रधान का खुलकर विरोध किया। ऐसे में उनके प्रदर्शन और सरकार विरोधी नारेबाजी के क्लिप्स सोशल मीडियो पर वायरल हो गए।
हालांकि इस वीडियो की फिलहाल पुष्टि नहीं कि गई, लेकिन लोगों के जैसे ही पता लगा कि भाजपा सरकार के मंत्री की ही बेटी प्रदर्शन का हिस्सा रही है। ऐसे में केशव महंता को निशाना बनाया जाने लगा। सोशल मीडिया पर केशव महंता को बुरी तरह ट्रोल किया गया। जिसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा खुद अपने मंत्री के बचाव में उतरते हुए दिखाई दिए।
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा - 'बच्चे बडे हो जाएं तो मां-बाप को बीच में ना घसीटें'
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि, 'जब बच्चे बडे हो जाते है तो वे अपने फैंसले खुद से लेने के लिए स्वतंत्र होते है। उनके किसी कदम या राजनीतिक फैंसले को उनके माता-पिता के काम या पद से जोडकर नहीं देखना चाहिए।'
हालांकि सीएम ने कहा कि, 'मैं उनके नारों से सहमत नहीं हूं. जब में अगली बार उससे मिलूंगा तो उससे व्यक्तिगत रुप से बात करूंगा और उसे समझाने की पूरी कोशिश करुंगा।'

