Mamata Benerjee Convoy Attacked : बता दें कि इस वक्त की सबसे बडी खबर आ रही है। दरअसल ममता बनर्जी की गाडी पर पथराव किए जाने की घटना सामने आ रही है। दरअसल ममता बनर्जी आज बैरकपुर में टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात करने के लिए पहुंची।
इस दौरान आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी कार पर बडे-बडे पत्थरों से हमला किया गया। ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनकी कार की खिडकियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट सकता था।
ममता बनर्जी की कार पर हुआ हमला
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात के लिए बैरकपुर पहुंची। यहां पहुंचने पर उन्होंने अपनी कार पर हमला किए जाने का आरोप लगाया।
ममता बनर्जी ने बताया कि, 'पुलिस के सामने ही असामाजिक तत्वों ने मेरी कार बडे-बडे पत्थर फेंके। गाडी पर हमला इतना जबरदस्त था कि अगर खिड़कियां खुली होतीं, तो मेरा सिर फट सकता था। हम सब मारे जा सकते थे। यह सब पुलिस के सामने हुआ। यह क्या हो रहा है? पुलिस बीजेपी को सुरक्षा दे रही है।'
बीजेपी ने ममता की कार पर हमले की निंदा की
ममता बनर्जी की गाडी पर हमले के मामले में अब बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, 'पूर्व मुख्यमंत्री की गाडी पर कोई पत्थर फेंकता है, मिट्टी फेंकता या चप्पल फेंकता है तो उसे भारतीय जनता पार्टी का समर्थन नहीं है।'
उन्होंने आगे बताया कि, 'हम लोग यह नहीं चाहते है कि राज्य की पूर्व महिला मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार हो। अगर ऐसा होगा तो भविष्य में पश्चिम बंगाल का ही चेहरा खराब होगा। हम लोग इस घटना की निंदा करते है औऱ अगर ऐसा हुआ है तो मुख्यमंत्री की पुलिस इस मामले में तुरंत कार्रवाई करेगी।'

