Mallikarjun Kharge On PM Modi : के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राम मंदिर में हुई चोरी और पैलेट गन चलाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 

बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में पीएम को अपने विचार रखने के लिए कहा। खरगे ने पीएम मोदी से कहा कि, 'चंदा चोरी मामले में उनकी क्या राय है? छात्रों को क्यों पीटा गया? वहीं उनके ऊपर पैलेट गन्स क्यों चलवाई गई? इसके लिए उन्हें जिम्मेदारी लेते हुए अपना बयान तो देना चाहिए।'

खरगे ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर साधा निशाना

खरगे ने संसद में कहा कि, 'पीएम सदन के अंदर भी आने के लिए तैयार नहीं है। ये सदन का अपमान है। लोकतंत्र का अपमान है। लोकतंत्र में बहस होती है। हम लोग कई बहस छेडते है तो आपका दायित्व है उस पर जवाब दें। अगर मेरा तर्क सही नहीं है तो आप उसे नकार दें या उसे गलत बताएं। लेकिन वे अंदर कदम ही नहीं रखते, इसका मतलब वे सदन से डर रहे है या फिर सदन को कुछ नहीं समझते।'

उन्होंने अपनी बात आगे जारी रखते हुए कहा कि, 'पीएम रात 12 बजे उठकर इंस्टाग्राम पर अपनी बातें रखते है तो वहीं बातें सदन में भी रख सकते है। माफी आपको भी मांगनी चाहिए क्योंकि आपने छात्रों पर पैलेट गन चलवाई, टीयर गैस चलवाया, लाठी चलवाई। इस हिसाब से आपकों भी छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। उसके बजाए आप कह रहे हो कि मैंने आपको माफ किया।'

RSS पर भी गुस्सा निकाला मल्लिकार्जुन खरगे ने

मल्लिकार्जुन ने राज्ससभा में RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'जो प्रदर्शन कर रहे है आप उन्हें 'एंटी नेशनल' बोल रहे है। जिस समय कांग्रेस की सरकार के खिलाफ आपने लोगों को पैसे दै-देकर, बुलाकर, प्रदर्शन करके, एक अच्छी सरकार को गिराने का प्रयास किया। वो कौन सा प्रदर्शन था? ये प्रदर्शन एंटी नेशनल नहीं था। ये सभी छात्राएं थे जो देश के कई गांवो से आए थे।'